तुम बिन

Spread the love

 

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या।

   

   (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

          तुम बिन

गुलशन-गुलशन फूल खिले हैं,

कहते सब हैं अब क्या रोना?

तुम हो तो सब कुछ अच्छा है-

तुम बिन होना भी क्या होना??

 

नभ की शोभा चाँद बढ़ाता,

शोभा सरिता की निर्मल जल।

हिम-आच्छादित पर्वत अच्छे,

तरु की शोभा हैं मीठे फल।

ढकी धरा भी पकी फसल से-

लगती है जैसे शुचि सोना।

  तुम बिन होना भी क्या होना??

 

गीत-और संगीत सभी प्रिय,

थाप मृदंगों की भी प्यारी।

पायल की झंकार निराली,

नृत्य-कला लगती अति न्यारी।

उच्च-शिखर से गिरते झरने-

करते झंकृत कोना-कोना।।

     तुम बिन होना भी क्या होना??

 

सभी प्राकृतिक अद्भुत छवियाँ,

मन को मोहित करती रहतीं।

विरही हिय की सारी पीड़ा,

हर के,सुख वे देती रहतीं।

सदा बतातीं सुनो सखे हे-

व्यर्थ तुम्हारा रोना-धोना।।

     तुम बिन होना भी क्या होना??

 

चंचल बहती पुरुवाई भी,

यद्यपि देती राहत तन को।

सुन कोयल की मीठी बोली,

मिलता है सुख प्रति-पल मन को।

सब हैं मिलकर मुझसे कहते-

नहीं तुम्हें है अब तो खोना।।

       तुम हो तो सब कुछ अच्छा है,

       तुम बिन होना भी क्या होना??

                

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़