दोहे

Spread the love

 

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या

 

                    (नया अध्याय, देहरादून)

 

                        दोहे

जले पराली हो धुआँ, संकट हो घनघोर।

चलना दूभर हो गया, संध्या अथवा भोर।।

 

करे प्रदूषित वायु को, वाहन की भरमार।

दमघोंटू वातावरण, उपजे रोग-विकार।।

 

आज प्रदूषण से मचा, कोलाहल चहुँ-ओर।

करें नियंत्रित मिल सभी, देकर इस पर जोर।।

 

वृक्ष कटे, जंगल घटे, हुआ प्रदूषित नीर।

जीवन संकट से घिरा, हरे कौन अब पीर??

 

भौतिकवादी सोच तो, होती घातक मीत।

इसे त्याग सुख से भरे, रहा कलश जो रीत।।

 

साधन से सुविधा बढ़े, हो जग सुख-संपन्न।

अवनि बढ़ा निज शक्ति दे, प्रचुर फूल-फल-अन्न।।

 

जीवन जीएँ संयमित, तभी मिले सुख-चैन।

सदा आसुरी रीति ही, छीने सुख दिन-रैन।।

 

      ————————————————-

 

विरह-व्यथा

तुम न पास तो सच यह मानो,
मन मेरा घबराता है।
जब-जब यादें तेरी आतीं,
कष्ट और गहराता है।।

तेरे संग बिताईं रातें,
रह-रह बहुत सतातीं हैं।
मधुर मिलन की मीठी बातें,
हिय में आग लगातीं हैं।
जब से छूटा साथ तुम्हारा,
नहीं जगत यह भाता है।।
कष्ट और गहराता है।।

भाती नहीं रौशनी शशि की,
दिनकर भी धूमिल लगता।
हरी-भरी इस धरती का भी,
रंग नहीं मुझको जँचता।
ओज नहीं लहरों में लगता,
सागर जो लहराता है।।
कष्ट और गहराता है।।

भौंरों का गुंजन भी चुभता,
जैसे तीर धँसे हिय में।
फूलों की मादकता फीकी,
जैसे गंध नहीं उनमें।
शीतल पवन अगन यूँ बनकर,
मानो हिय सुलगाता है।।
कष्ट और गहराता है।।

आ जा प्रियवर पास हमारे,
अब तेरे बिन रह न सकूँ।
कोई नहीं सहारा मेरा,
गुजर मैं कैसे कर सकूँ?
मेरी विरह-व्यथा को लख कर,
मौसम ढोल बजाता है।।
कष्ट और गहराता है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़