राजा हरिश्चन्द्र

Spread the love

 

डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी

 

              (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

 

राजा हरिश्चन्द्र

राजा हरिश्चन्द्र अति दानी।

स्वाभिमान सत्य गुण ज्ञानी।।

सारा जग है उन्हें जानता।

दान यज्ञ को स्वयं मानता।।

 

मूल्य सनातन के वे पोषक।

आत्म रूप अति प्रिय संतोषक।।

दानशीलता के प्रमाण वे।

दान यज्ञ के सहज प्राण वे।।

 

दानी बनकर राज लुटाये।

विचलित कभी नहीं हो पाये।।

बामन प्रभु की बने परीक्षा।

खुद के विक्रय की ले दीक्षा।।

 

किये मशान घाट रखवाली।

काशी धन्य हुई मतवाली।।

मरा हुआ शिशु भी करदाता।

पत्नी आँचल फाड़ प्रदाता।।

 

हरिश्चन्द्र की देख निष्ठता।

प्रकट हुई तब ईश अस्मिता।।

राजपाट सब पुनः आ गया।

हरिश्चन्द्र इतिहास छा गया।।

 

 

 

मेरी माँ

अतिशय दिव्य सदा विमल, निर्मल मन मुस्कान.
आराध्या जननी सरल, विद्या सरस महान..

सुखदायी वरदायिनी, अमृतमय प्रिय ज्ञान.
माता के आशीष से, मिला मुझे सम्मान..

मैं माँ का उपहार हूँ, उसका ही प्रतिरूप.
काया पाया प्रेम की, अरु साहित्यिक रूप..

माँ की शीतल छांव में, है स्वर्गिक आनंद.
खुला बुद्धि का द्वार है, बना आज कवि -चन्द..

माँ मुझको अनुपम लगे, दिव्य अलौकिक भाव.
देती अमृत सीख प्रिय, सुन्दर करे स्वभाव..

स्वच्छ चांदनी की चमक, से माँ है भरपूर.
दे प्रकाश रक्षा करे, तिमिर भगाए दूर..

माँ ही चारोंधाम है, देती है पुरुषार्थ.
स्वयं बनी भावार्थ वह, देती सच शब्दार्थ ..

खोज- खबर लेती सदा, रखती नित खुशहाल.
पास खड़ी यदि माँ सरल, बालक मालामाल..

मेरी माँ ने है दिया, मुझको ऐसा ज्ञान.
छुट गयी हैं गांठ सब, रहा नहीं अभिमान..

  • Related Posts

    गीत  (जहरीली हवा)

    Spread the love

    Spread the love  डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या                       (नया अध्याय, देहरादून)                     गीत …

    हौसले की रौशनी !  

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री, लेखिका एवं शिक्षिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति गोबरा नवापारा/राजिम, (रायपुर), छ.ग.                     (नया अध्याय,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला आरक्षण “इंतजार का लोकतंत्र” या फिर एक जुमला?

    • By User
    • April 17, 2026
    • 12 views
    महिला आरक्षण “इंतजार का लोकतंत्र” या फिर एक जुमला?

    एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

    • By User
    • April 17, 2026
    • 5 views
    एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

    आगर मालवा पुलिस ने क्रिकेट आईपीएल सट्टा संचालित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

    • By User
    • April 17, 2026
    • 13 views
    आगर मालवा पुलिस ने क्रिकेट आईपीएल सट्टा संचालित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

    एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।

    • By User
    • April 17, 2026
    • 6 views
    एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।

    गीत  (जहरीली हवा)

    • By User
    • April 17, 2026
    • 7 views
    गीत  (जहरीली हवा)

    स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास

    • By User
    • April 17, 2026
    • 18 views
    स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास