राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
मित्रों,
वर्षों बाद डॉ. पुष्पा जी प्रेरणा,, से मिलना एक ऐसा सौभाग्य/ पल था जो समय की धारा को पल भर के लिए थाम सा गया। चेहरे पर वही पुरानी सादगी, विचारों में वही गहराई जो कविताओं और कहानियों में झलकती थी, आज भी बरकरार है। एक दर्जन किताबों की रचनाकार से मैंने कहा, “डॉ. पुष्पा जी, कितने साल हो गए! लगता है जैसे कल की बात हो जब आपकी पहली दो किताबें का विमोचन मयूरा होटल अंबिकापुर हुआ था थैला,,आपकी रचनाएँ पढ़कर मन में एक नई ऊर्जा आई थी।”
वे हँसीं, थोड़ी शर्माते हुए बोलीं, “सर, समय तो भागता है, लेकिन स्मृतियाँ रुक जाती हैं। आपकी यादें भी मेरे साथ चलती रही हैं।” फिर बातें शुरू हुईं—पुरानी मुलाकातों की, साहित्य की, जीवन की चुनौतियों की। उन्होंने बताया कि इन वर्षों में उनकी एक दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। कविता संग्रह, कहानी संग्रह, उपन्यास हर एक में उनकी संवेदनशीलता और गहन चिंतन की छाप साफ दिखती है।
खासकर उनकी दो हालिया पुस्तकों का जिक्र आया: मैं मुझे पसंद हूं और प्रेम पथिक।
मैं मुझे पसंद हूं पर उन्होंने कहा, “यह किताब मेरे आत्म-संवाद की उपज है। आज का समय जहां बाहर की दुनिया हमें बार-बार जज करती है, वहाँ खुद से प्रेम करना, खुद को स्वीकार करना कितना जरूरी हो गया है। यह आत्म-प्रेम की यात्रा है, जिसमें दर्द भी है और संदेश भी।” और प्रेम पथिक के बारे में बोलीं, “प्रेम कोई मंजिल नहीं, एक पथ है—लंबा, उबड़-खाबड़, लेकिन खूबसूरत। इस उपन्यास में मैंने प्रेम को सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि त्याग, समझ, और आध्यात्मिक जुड़ाव के रूप में दिखाने की कोशिश की है। वर्तमान की अकेलीपन से अतीत की यादों तक की यात्रा… पाठक खुद को इसमें पा लें, यही मेरी कामना है।”
उनकी बातें सुनते हुए मन में एक अजीब सा सुकून था। उनकी आवाज में वही उत्साह था जो कभी उनकी कलम से उतरता था। हमने चाय के कप खत्म किए, पुरानी तस्वीरें देखीं (जो फोन में संजोई थीं), हँसे, यादें ताजा कीं।
जाते-जाते उन्होंने कहा, सर आपकी समीक्षा का इंतजार रहेगा। ईमानदारी से लिखिएगा, क्योंकि साहित्य में सच्चाई ही सबसे बड़ी पूंजी है।”
मैंने मुस्कुराकर कहा, “जरूर, कुछ दिनों में दोनों किताबों की विस्तृत समीक्षा शेयर कर दूंगा। आपकी रचनाएँ deserve करती हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग पढ़ें।”
वह मुलाकात सिर्फ आत्मीय भेंट नहीं थी वह एक साहित्यिक यात्री की यात्रा का एक और पड़ाव था, जहाँ पुरानी यादें नई प्रेरणा बन गईं। इस अवसर उनके जीवन साथी मेरे परम मित्र श्री अनिल सिंह जी,,उपस्थित थे । सिंह साब ने बताया कि कैसे उन्होंने होटल मैनेजमेंट को बीस में खड़ा किया। उनकी पुत्र वधू का शोध कार्य अंतिम पड़ाव पर है। मेरे सुपुत्र पुरुजीत जो स्काई गार्डन रिसॉर्ट मैनपाट के संचालक हैं। इस भेंट वार्ता से बहुत प्रभावित हुए ।
डॉ. पुष्पा जी जैसी संवेदनशील लेखिका से मिलना सौभाग्य है, और उनकी किताबें पढ़ना एक उपहार,,







