डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी
(नया अध्याय, देहरादून)
वर्ण पिरामिड
जो
जन
दुखियों
की सेवा में
सभी तरह
लवलीन रहे
वह ईश निकट ।
हो
जिस
मानव
का मानस
अति निर्मल
वह समीप है
ईश्वर के घर के।
जो
दुख
का साथी
वह सदा
रहे मंदिर
प्रिय भक्त बना
सबसे आगे वह।
है
मित्र
महान
विरासत
जिसका उर
शीतल सुंदर
मधुरिम होता है।
************************
उल्लाला छंद
दिल में रहता नित्य है, मेरा प्यारा स्तुत्य है।
बाहर जाता है नहीं, सहज बुलाता है यहीं।
एक- एक को जानना, सबका मन पहचानना।
इसके मन की चाह है, खोज रहा यह राह है।
मूल्यांकन करता सदा, रहे स्वयं में यह जुदा।
सज्जन को यह चाहता, दुर्जन को देता धता।
मित्र वही जो सरल है, सरस भावना तरल है।
दंभी की चाहत नहीं, दूरी रखना ही सही।
इसे प्रीति की भूख है, प्यार बिना यह सूख है।
प्यार -प्यार को खोजता, बारे में यह सोचता।
पा जाने पर मस्त है, न मिलने पर पस्त है।
सुंदर मोहक भाव हो, मादक मृदुल स्वभाव हो।
है विश्वास प्रबल सहज, मिल जायेगा हृदय रज।
खुदा बताए राह को, मिले सफलता चाह को।
भीतर – बाहर एक हो, अगर प्यार अति नेक हो।







