सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री व अध्यापिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, (रायपुर, छ.ग.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
विश्व-बंधुत्व और मानवता !
(कविता)
——————————-
मिलजुल कर हम सब,
नया सवेरा लाएंगे,
हर इंसान को इंसानियत,
का पाठ सिखाएंगे।
मिटाकर नफ़रत, देश की भाषा,
प्रेम की जुबाँ बनाएंगे,
विश्व-बंधुत्व का पाठ पढ़ाकर,
प्रेम, सद्भाव व मानवता जगाएंगे,
एक ऐसा हिंदुस्तान हम बनाएंगे!
जहाँ न कोई ऊँच-नीच हो,
ऐसा समरस समाज सजाएँगे।
हर मुश्किल को हराएँगे।







