डॉ0 हरि नाथ मिश्र
पूर्व विभागाध्यक्ष-अँगरेजी,
का0 सु0 साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय,
अयोध्या, (उ0प्र0)
(नया अध्याय, देहरादून)
गर्मी
अजब रंग अपना दिखाती है गर्मी।
जला के स्वयं को जलाती है गर्मी।।
भिगोकर पसीने से कोमल बदन।
काया-फलों से लुभाती है गर्मी।।
पसीने की बूँदें लगें मोती-माला।
अजब चित्र दिलकश बनाती है गर्मी।।
कभी धूप कोमल कभी चिलचिलाती।
हँसाती कभी तो रुलाती है गर्मी।।
भले जान लेवा ये होती है यारों।
वर्षा सुहानी कराती है गर्मी।।
कहे धूप सुन ले पथिक बात मेरी।
ठहर छाँव में जा जताती है गर्मी।।
रुकता नहीं गर पथिक छाँव में जा।
उसे दर्द दे-दे सताती है गर्मी।।







