राजकुमार कुम्भज, जवाहरमार्ग, इन्दौर
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
______________________
जी रामजी.
__________
वंदे मातरम्
वंदे माताराम
वंदे भ्राताराम
वंदे तोताराम
वंदे छोटाराम
वंदे मोटाराम
भारतमाता की जै
राजमाता की जै
संपत्तिराय की जै
चंपतराय की जै
और ये रामजी किधर है भाया?
नहीं मालूम, मैं तो बैंकाक गया था
जी रामजी!
_______________________







