राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
मैनपाट, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
नजर नजर का फेर और नजर की बात है,
कभी सुबह उठती है, तो कभी ये रात है।
एक दीद की खातिर जमाना ढूंढते हैं हम,
नजर मिल गई उनसे, तो हर शय मात है।
झुकी तो सादगी, दिलों को जीत लेती है,
उठे तो इक इशारे में, बदलती कायनात है।
पढ़ ले तो आँखों में, लिखी तहरीर होती है,
नज़र की गुफ्तगू में है छुपा हर जज्बात है।
नज़र अंदाज न करना, चाहत की नजरों को,
इसी इक मोड़ पर टिकी, हुई वो हयात है।







