खामोशी का मौका भी मुनादी भी।

Spread the love

 

राजकुमार कुम्भज                                          जवाहरमार्ग, इन्दौर

 

                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                              (w)6395080071

 

   __________________

  खामोशी का मौका भी मुनादी भी।

     ___________________

खामोशी का मौका भी मुनादी भी

देश-दुनिया में ताजा-ताजा कब्जा करता 

राष्ट्राध्यक्षों का अपहरण करता 

सीने पर बंदूक तानता,भीख माँगता

नोबेल दे दो, नोबेल दे दो 

है बली बहुत मगर छली अद्वितीय 

बिना बुलाये कहीं भी घुस जाता

भटकता-भटकाता… उलझता-उलझाता

हा हा करता, हाथ हिलाता,आँखें दिखाता 

खुद को अकेला पाता, सुरक्षा-घेरों में 

मटक-मटककर सुरक्षित मचलता 

खुद ही खुद के प्रिय-अप्रिय नारे लगवाता

अन्नदाता-अन्नदाता, जिंदाबाद-जिंदाबाद 

वह जो तन-मन-जीवन से यौनरोगी

वेश्यागामी, कपटी, विश्व-गुंडा कौन है 

बोले ढक्कनछाप विश्व-गुरू असत्यश्री

काका मेरा काका अमेरिका

ट्रम्पम् शरणम् गच्छामि

बम्बम् शरणम् गच्छामि 

मौका भी, मुनादी भी, खामोशी भी 

ओम् शांति।

___________________

झूलते हुए झूलता हूँ झूला।

___________________

झूलते हुए झूलता हूँ झूला 

कुछ देर इधर, कुछ देर उधर हूँ मैं 

कुछ देर बीच में किन्तु ठहरता नहीं हूँ

बीच में रहते हैं जो भी, अभी या कभी भी 

जरा-जरा भी पाते नहीं हैं ठौर-ठिकाना 

ठीक नहीं, दोनों तरफ वफादारी ठीक नहीं 

इस तरफ़ या उस तरफ़ हो जाना ही ठीक 

युद्ध का वक्त है यही और सही-सही  

बीच युद्ध के दौरान बदलना औजार 

और बदलना उपस्थिति ठीक नहीं 

अपनों में रहने से ही होता हूँ मुक्त

अपनों में मरने से ही मिलती है मुक्ति 

मुक्तिबोध मुक्तिमार्ग संभावना है अब भी 

जँगल-जँगल झरते हैं झरने झर-झर

खिलते हैं फूल भी खुशबूदार।

___________________

 

  • Related Posts

    नवापारा-राजिम के झूलेलाल बस्ती में संघ का विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन।

    Spread the love

    Spread the love  संवादाता नवापारा राजिमः सुश्री सरोज कंसारी                                           …

    प्रख्यात जनवादी रचनाकार ऋतुराज नहीं रहे। वे 86 साल के थे और प्रोस्टेट की बीमारी से जूझ रहे थे।

    Spread the love

    Spread the love   ब्यूरोः   (नया अध्याय)                        (w) 6395080071            प्रख्यात जनवादी रचनाकार ऋतुराज नहीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवापारा-राजिम के झूलेलाल बस्ती में संघ का विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन।

    • By User
    • October 27, 2026
    • 14 views
    नवापारा-राजिम के झूलेलाल बस्ती में संघ का विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन।

    खामोशी का मौका भी मुनादी भी।

    • By User
    • October 27, 2026
    • 10 views
    खामोशी का मौका भी मुनादी भी।

    प्रख्यात जनवादी रचनाकार ऋतुराज नहीं रहे। वे 86 साल के थे और प्रोस्टेट की बीमारी से जूझ रहे थे।

    • By User
    • October 27, 2026
    • 18 views
    प्रख्यात जनवादी रचनाकार ऋतुराज नहीं रहे। वे 86 साल के थे और प्रोस्टेट की बीमारी से जूझ रहे थे।

    कर्मफल  (भाग 12)

    • By User
    • October 27, 2026
    • 10 views
    कर्मफल   (भाग 12)

    सशक्त हस्ताक्षर की 53 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न 

    • By User
    • October 27, 2026
    • 23 views
    सशक्त हस्ताक्षर की 53 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न 

    शासकीय माध्यमिक शाला मूरा के शिक्षक डॉ. कृष्ण कुमार साहू को अंग्रेजी विषय में मिली पीएचडी की उपाधि।

    • By User
    • October 27, 2026
    • 13 views
    शासकीय माध्यमिक शाला मूरा के शिक्षक डॉ. कृष्ण कुमार साहू को अंग्रेजी विषय में मिली पीएचडी की उपाधि।