अनुराग बघेल बिजराकापा खुर्द, लोरमी, मुंगेली (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w)6395080071
दीपोत्सव
आई खुशियों की बहार,
दीपावली का त्यौंहार।सज गया है, सारा संसार,
दीपावली का, यह त्यौंहार।
घर-घर महके, ताजे फूल,
मन से मिट गई, नफरत की धूल।अपनों से मिल रहा,अपार प्यार,
दीपावली का, यह त्यौंहार।
झिलमिल-झिलमिल, जलते दीप,
खुशियाँ आ गईं,सबके समीप।चमक रहा, हर एक द्वार,
दीपावली का, यह त्यौंहार।
थाली में सजी, सुंदर मिठाई,
सबने एक-दूसरे को, दी बधाई।आँगन में खुशियों,की बौछार,
दीपावली का,यह त्यौंहार।
मिटाकर मन का,सारा अंधियारा,
चमके जीवन का, हर सितारा।सुख-समृद्धि लाए, बार-बार,
दीपावली का, यह त्यौंहार।
घर-घर आए, रिद्धि-सिद्धि का उपहार,
मुबारक हो, आपको दीपावली का यह त्यौंहार।
**********************
उठो उठो नये जवान
उठो उठो नये जवान,
तुमको छूना है आसमान।
आलस का,अब त्याग करो,
सपनों में,विश्वास भरो।
मुश्किलों से, तुम मत घबराना,
आगे ही आगे, बढ़ते जाना।
मेहनत की, तुम राह चुनो,
नया कोई, इतिहास रचो।
देश का तुम ही, हो सम्मान,
उठो उठो नये जवान।
तिरंगे को तुम,ऊपर उठाओ,
भारत का नाम,जग में चमकाओ।
माँ की मिट्टी को,शीश नवाओ,
अपने कर्मों के फल से उसे सजाओ।
रुको नहीं, थको नहीं,मेरे यार,
तुम ही हो भारत की,नई पुकार।
तुमसे ही होगा, इसका जान पहचान
उठो उठो नये जवान।






