इंजीनियर राशिद हुसैन
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
गजल
ये किसने कहा गम के जमाने नहीं आते
पर दोस्त हमें अश्क बहाने नहीं आते
गुजरे हुए क्यों अब वह जमाने नहीं आते
आते हैं नए लोग पुराने नहीं आते
क्यों शहर-ए- खामोशा के खंडहर दे दिए मुझको
बच्चे भी यहाँ शोर मचाने नहीं आते
लकड़ी के मकानों में चराग़ाँ ना करो तुम
हम साए यहाँ आग बुझाने नहीं आते
हम इश्क में कुछ इसलिए नाकाम रहे हैं
किस्से हमें उल्फत के सुनाने नहीं आते
इस तरह छोड़ के जाते ना कभी तुम
शायद हमे रिश्ते ही निभाने नहीं आते
जाना ही अगर था तुम्हें इस तरह बिछड़कर
बेहतर था कि तुम प्यार जगाने नहीं आते
कब तक तुझे बहलाने के समान करूँ मैं
ए दिल क्यों तुझे दर्द मिटाने नहीं आते
जिस दिन वो पगली मेरी दुनिया से गई है
किस्मत में बहारों के जमाने नहीं आते
किस तरहा तेरे ग़म की हिफाजत मैं करूँगा
गम मुझ को किसी तरहां छुपाने नहीं आते
इस तरह से उजड़े हैं यहाँ घोंसले राशिद
पंछी भी यहाँ रात बिताने नहीं आते







