युगपुरुष ‘सूर्य जी’
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
भारतीय राजेंद्र बाबू : सादगी के संरक्षक
भारत के सच्चे संरक्षक बनकर आए,
देश की सेवा में जीवन बिताए,
सेवाभाव ही उनका धर्म था,
मानवता ही उनका कर्म था।
देश हित में जो कार्य किए,
वे अमिट हैं, कभी मिट न सकेंगे,
इतिहास के पृष्ठों पर सुनहरे,
अक्षरों में सदा लिखे रहेंगे।
सादगी को ही सुंदरता माना,
नहीं चाहिए था महल-खजाना,
राष्ट्रपति बनकर भी वे सादे रहे,
गाँव की मिट्टी के ही प्रिय रहे।
एकता का संदेश देते रहे,
सद्भावना की ज्योति फैलाते रहे,
समानता का पाठ पढ़ाते रहे,
सबको गले से लगाते रहे।
बस देश के लिए ही था उनका मोह,
वास्तविक महानता यही तो है बाबू,
सेवा में ही जीवन सार्थक किया बाबू।
सद्भावना! सद्भावना, सद्भावना!
जगाते मनुष्य-मनुष्य में गए बाबू।
(यह अत्यंत संवेदनशील, दार्शनिक और परिपक्व रचना आदर्श व्यक्तित्व के धनी, दार्शनिक, महान विचारक, हिंदी साहित्यकार, आध्यात्मिक मानवतावादी सुधारक तथा संस्कृति व समरसता के संरक्षक, युगपुरुष ‘सूर्य जी’ द्वारा रचित है।)






