संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
नाम छुपाकर की गई दोस्ती…?
भोपाल में लड़कियों से नाम छुपाकर की गई दोस्ती,
ध्यान दो अभिभावको बेटियों की मिट रहीं है हस्ती।
न लगने दो उन्हें कोई भी लत,न हो वे कभी हतप्रभ,
इर्द-गिर्द बने रहो कभी न होगा कुछ आपत्तिजनक।
ना उलझना कभी-भी किसी भी तोहफे के जाल में,
सब्ज़बाग ले जाकर क्यों न दिखाए सिनेमा हॉल में।
भोपाल में लड़कियों से नाम छुपाकर की गई दोस्ती,
ध्यान दो अभिभावको बेटियों की मिट रहीं है हस्ती।
इनकी शातिर सोच से रहो हर कदम हर पल सतर्क,
अपना नाम बदलने के चाहे जितने तुम्हें दे यह तर्क।
ये देते हैं उलजुलूल प्रेरणा इससे पड़ता हमको फ़र्क,
हे परियों इनसे बचना रहना दूर हैं करों बुद्धि पे वर्क।
भोपाल में लड़कियों से नाम छुपाकर की गई दोस्ती,
ध्यान दो अभिभावको बेटियों की मिट रहीं है हस्ती।
हे पापा की परियों! किसी के प्रलोभनों में ना आना,
प्रेम-प्यार के रिश्तों में सोच-समझकर कदम बढ़ाना।
परिवार की इज्जत को यूं दाँव पर कभी ना लगाना,
ऐसा कुछ हो जाए सबसे पहले करीबी को बताना।







