संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
आगामी त्यौहारों को लेकर फायर स्टेशन अल्मोड़ा ने किया बाजार का भ्रमण
जनमानस से अग्निशमन वाहनों के लिये सड़क को अवरोधमुक्त रखने की अपील
फायर हाईड्रेटों को चेक कर जांची कार्यशीलता
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत जनपद के फायर स्टेशनों को सर्तक रहकर उपकरणों को कार्यशील रखने के निर्देश दिये गये हैं।
आज दिनांक 15.10.2025 को आगामी दीपावली आदि त्यौहारों के दृष्टिगत *मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर* के निर्देशन में फायर स्टेशन अल्मोड़ा मय फायर वाहन के कोतवाली अल्मोड़ा फोर्स एवं नगरनिगम कर्मचारियों सहित पलटन बाजार, मल्ला बाजार एवं जौहरी बाजार अल्मोड़ा का भ्रमण किया गया।किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना होने पर अग्निशमन वाहन सरलता से अग्निकांड स्थल तक पहुंच पाए।
अल्मोड़ा क्षेत्र में पुराने भवन होने के कारण अग्नि दुर्घटना का खतरा बना रहता है जिस हेतु लीडिंग फायरमैन किशन सिंह द्वारा लाउड हेलर के माध्यम से व्यापारियों से अपील की गई कि किसी भी अग्नि दुर्घटना के समय फायर वाहन सुगमता से एक स्थान से दूसरे स्थान को जाने हेतु सड़क को अवरोध मुक्त रखा जाए।सड़क पर अनावश्यक अतिक्रमण कदापि न किया जाए।
साथ ही आगामी दीपावली आदि त्यौहारों के दृष्टिगत फायर स्टेशन अल्मोड़ा व रानीखेत द्वारा जल संस्थान के कर्मचारिंयों के साथ में मिलकर नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थापित समस्त फायर हाईड्रेंट की कार्यशीलता एवं प्रेसर को चेक किया गया। सभी फायर हाईड्रेंट कार्यशील दशा में है।









