चालक पद से कल्याण सिंह नेगी एवं परिचालक पद से देवेन्द्र पंवार हुए सेवानिवृत्त। 

Spread the love

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।

 

               श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति।

 

चालक पद से कल्याण सिंह नेगी एवं परिचालक पद से देवेन्द्र पंवार हुए सेवानिवृत्त। 

 

 

• परिजनों की उपस्थिति में मंदिर समिति अधिकारियों कर्मचारियों ने दी विदाई फूलमालाओं से किया सम्मान। 

 

                     देहरादून/ जोशीमठ: 28 फरवरी। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)में 38 वर्ष की दीर्घकालिक सेवाओं के बाद चालक कल्याण सिंह नेगी आज 60 वर्ष की अधिवर्षता में सेवानिवृत्त हो गये है। मंदिर समिति के केनाल रोड देहरादून कार्यालय सभागार में मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की उपस्थिति में आयोजित समारोह में चालक कल्याण सिंह नेगी को सेवानिवृत्त के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गयी इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मी का फूलमालाओं से भब्य स्वागत किया गया उनकी सेवाओं का याद किया गया तथा मुख्य कार्याधिकारी सहित अधिकारियों कर्मचारियों ने कल्याण सिंह नेगी के दीर्घजीवन की कामना की तथा उनके सरल मृदुल व्यवहार की सराहना की।

वहीं मंदिर समिति जोशीमठ कार्यालय में परिचालक देवेन्द्र पंवार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी है। भगवान बदरीविशाल एवं केदारनाथ जी से दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों के दीर्घ जीवन की कामना की गयी।

केनाल रोड कार्यालय सभागार में इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मी कल्याण सिंह नेगी के परिजन क्रमश: धर्मपत्नी विधाता देवी, बड़े भाई रमेश नेगी, पुत्र कुलदीप नेगी, संदीप नेगी, पुत्र वधु को भी मंदिर समिति की ओर से सम्मानित किया किया गया।

मुख्य कार्याधिकारी,  अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली, सहायक अभियंता विपिन तिवारी वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने भी विदाई समारोह को संबोधित कर कल्याण सिंह नेगी दीर्घजीवन की कामना की। समारोह का संचालन वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने किया।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, ओएसडी राकेश सेमवाल, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल,अधिकारीगण क्रमश डीएस भुजवाण, रमेश नेगी, कर्मचारी संघ सचिव/लेखाकार भूपेंद्र रावत, विवेक थपलियाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़,अतुल डिमरी,संजय भट्ट, अनीता बर्त्वाल, दीपेन्द्र रावत, वेद किशोर नौटियाल, सोबन सिंह रावत, राहुल नेगी, वैभव उनियाल, सचिन सेमवाल, ऐकता मेहता, सविता रावत, सचिन कुमार विजय पंत आदि मौजूद रहे।

विदाई के अवसर पर राजकीय वाहन चालक संघ जिला चमोली संरक्षक बल्लभ सेमवाल सहित चालक मोहन प्रसाद मैखुरी, प्रमोद कैशिव, कन्हैया लाल, विक्रम सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, राकेश नेगी सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त चालक को माल्यार्पण कर विदाई दी।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जोशीमठ कार्यालय में परिचालक देवेन्द्र पंवार को 60 वर्ष अधिवर्षता के बाद अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा विदाई दी गयी। उनका माल्यार्पण किया शाल भेंट किया गया उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।

बताया कि बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने देवेन्द्र पंवार को सेवानिवृत्त अवसर पर शुभकामनाएं दी है तथा उनके दीर्घजीवन की कामना की है।

जोशीमठ कार्यालय में इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, अधिकारीगण क्रमश कुलदीप भट्ट, राजेंद्र सेमवाल, संदीप कपरवाण जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, केदारनाथ सिंह रावत अजय सती, भूपेंद्र राणा, रामप्रसाद थपलियाल सतेंद्र चौहान, रामचंद्र सनवाल, हरीश बिष्ट, आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़