ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई।
चप्पे-चप्पे पर पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर ।
अल्मोड़ाः एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने थाना और चौकी प्रभारियों को होली पर्व पर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एसएसपी ने अधिकारियों को जिले के एंट्री प्वाइंट पर वाहनों की सघन चेकिंग करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने, पुलिस कर्मियों की ड्यूटीयां तय करने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का चालान काटने, नियमों का उल्लघंन करने, नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों की मदद से नगर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों, अराजक तत्वों, हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कदम उठाएगी। उन्होंने ने लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की है।









