ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला कार्यालय सभागार में बैठक 21मार्च को।
अल्मोड़ाः जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन नामावली के उद्यतनीकरण, पुनरीक्षण एवं निर्वाचन संबंधी विभिन्न विषयों पर सुझाव प्राप्त करने के लिए 21मार्च को दोपहर डेढ़ बजे से जिला कार्यालय सभागार में बैठक होगी।
उन्होंने ने सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और मंत्रियों से बैठक में स्वयं प्रतिभाग करने की अपील की है।स्वयं उपस्थित न होने की दशा में अपने प्रतिनिधि को बैठक में प्रतिभाग करने के लिए अनिवार्य रूप से निर्देशित करने के लिए कहा है।









