ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
क्षय रोग के लक्षण दिखने पर तुरंत करवाएं जांच।
अल्मोड़ाः विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) अल्मोड़ा में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने क्षय रोग के लक्षण और बचाव के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि क्षय रोग के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करानी चाहिए।
इस मौके पर अनेक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। अतिथियों ने प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। इस कार्यक्रम का संचालन आनन्द मेहता ने किया। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ प्रियांशु डेनियल, रमेश सिंह रावत, डॉ चंदना टोलिया, डॉ पीसी पंत, एचएस परिहार, सरद मेहता, भागवत मनराल, मनोज रावत आदि मौजूद रहे।







