चारधाम यात्रा से पूर्व कार्मिकों की मांगें पूरी की जाएं : मनमोहन।

Spread the love

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शात्री।

 

चारधाम यात्रा से पूर्व कार्मिकों की मांगें पूरी की जाएं : मनमोहन।

 

जीएमवीएन कर्मचारी संघ के तेवर तीखे, न्यायोचित मांगों की अनदेखी पर जताया आक्रोश।

           ऋषिकेशः भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी संघ ने चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले प्रबंधन से कर्मचारियों की मांगों को पूर्ण किए जाने पर जोर दिया है। इस क्रम में जीएमवीएन कर्मचारी संघ की मंगलवार को यहां यात्रा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई थी। बैठक में कर्मचारी नेताओं के तेवर काफी तीखे दिखे। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रमुख मनमोहन चौधरी ने की जबकि संचालन बी.एम. जुयाल ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए श्री जुयाल ने कहा कि प्रबंधन ने कार्मिकों की न्यायोचित मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। अग्रिम आदेश शासन के बोर्ड द्वारा खारिज कर दिया गया है, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि निगम के वर्ष 1976 से चली आ रही व्यवस्था को बोर्ड द्वारा खारिज करना सरासर षड्यंत्र है।

कर्मचारी नेता संदीप मेवाड़ ने कहा कि निगम कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग लागू हुए 8 – 9 वर्ष हो चुके हैं, परंतु सातवें वेतन के अनुसार एमएसीपी आज तक लागू नहीं की गई है। इसे तुरंत लागू किया जाना चाहिए।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे मनमोहन चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि निगम की व्यवस्थाओं को शासन द्वारा लगातार अतिक्रमित किया जा रहा है, यह स्थिति बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, कर्मचारी संघ इस प्रवृत्ति का पुरजोर विरोध करता है। उन्होंने कहा कि विगत 25 – 30 वर्षों से निगम कर्मचारी निरंतर कार्य कर रहा है परंतु सरकार द्वारा आज तक कार्मिकों के विनियमितीकरण का शासनादेश जारी नहीं किया गया है। इस कारण कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। निगम की एसीपी शासन द्वारा लटकाई गई है। इसी प्रकार निगम के भारतभर में खोले गए जन संपर्क कार्यालय धीरे-धीरे प्रबंधन द्वारा बंद किये जा रहे हैं जो की बहुत गंभीर विषय है। हाल में जनसंपर्क कार्यालय जो निगम का एक महत्वपूर्ण कार्यालय था और अच्छी आमदनी का स्रोत भी था, उसे निगम प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उक्त कार्यालय को तत्काल खोल कर पूर्ववत उसका संचालन किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्मिकों की न्यायोचित मांगों का शासन – प्रशासन द्वारा शीघ्र निराकरण नहीं किया जाता है तो कर्मचारी संघ को चारधाम यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व बड़े आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा और इसका दायित्व निगम प्रबंधन का होगा।

बैठक में भूपेंद्र राणा, रघुनाथ सिंह, पुरुषोत्तम बंदोलिया, इंद्र मोहन नेगी, सुरेंद्र सिंह, किशन सिंह, प्रीति, किशोरी लाल, रोशन लाल, पूर्ण सिंह, धनवीर सिंह, उमा देवी, खीमा देवी, शूरवीर सिंह, सूर्य प्रकाश, विश्वास, संदीप मेवाड, कमल सिंह आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 0 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!