यूपी में मौसम का यू-टर्न.. बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

Spread the love

लखनऊः प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को अचानक मौसम बदल गया। कहीं हल्की, तो कहीं तेज बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक सेंटीमीटर तक बारिश रिकार्ड की गई। बहराइच और लखीमपुर खीरी में ओले भी गिरे।

वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवाएं 48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं, जबकि प्रयागराज और गोरखपुर जैसे शहरों में 43 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंके महसूस किए गए। बारिश से तापमान में तेजी से गिरावट हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई।
गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक खलीलाबाद, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, कानपुर (आईएएफ), बहराइच, लखनऊ (मलिहाबाद), गोंडा, बस्ती जैसे पूर्वी जिलों में एक सेंटीमीटर तक बारिश हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी, एटा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, पीलीभीत और बरेली जैसे जिलों में भी एक सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई।

पुराने लखनऊ में घंटाघर के पास जल भराव। जागरण
इसे भी पढ़ें- यूपी में आंधी-बारिश व वज्रपात से 14 मौतें, मौसम विभाग की चेतावनी- अगले 48 घंटे तक ऐसा रहेगा वेदर

गुरुवार को बारिश से प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट हुई है, बांदा को छोड़कर अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रह सकती है।

बीकेटी के कठवार गांव के खेतों में बरसात से भीगी फसल। जागरण
फसलों को नुकसान, आम को राहत
अचानक हुई इस बारिश से जहां आम जनता को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के लिए यह मुसीबत बन गई। राजधानी लखनऊ के आसपास के क्षेत्रों जैसे बख्शी का तालाब, बीकेटी, मलिहाबाद, काकोरी और मोहनलालगंज में खेतों में पानी भर गया। तेज हवाओं और बारिश से कटी हुई गेहूं की फसल भीग गई, जिससे उसकी गुणवत्ता प्रभावित होगी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इस बारिश से गेहूं की चमक घटेगी और बीज के रूप में इसका उपयोग भी प्रभावित होगा।

वहीं आम के बागानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई है। केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के वैज्ञानिक पीके शुक्ला ने बताया कि बारिश से पेड़ों की धुलाई हो गई, जिससे लासी और अन्य रोगों की संभावना कम हो जाएगी। हालांकि, खरबूजा, ककड़ी, तरबूज, लौकी और करेला जैसी सब्जियों की फसल पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।