ब्यूरो फिरोजपुर (पंजाब): राजीव कुमार।
पंजाब के जिला फिरोजपुर कैंट में पुलिस और बदमाशों में हुई फायरिंग इस फायरिंग में दो बदमाश हुए पुलिस की गोली लगने से घायल, दो घायलों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए करवाया गया भर्ती , बदमाशों से चार पिस्टल हुए बरामद, 2 दिन पहले ही इन बदमाशों ने एक कांग्रेसी पार्षद के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए की थी फायरिंग।
पुलिस का बड़ा नाका देख इन बदमाशों ने भगाया अपना मोटरसाइकिल पुलिस को शक होने पर पुलिस ने किया पीछा इन बदमाशों ने पुलिस पर ही कर दी फायरिंग।
फिरोजपुर पुलिस ने फिरोजपुर छावनी की 7 नंबर चुंगी पर एक बड़ा नाका लगाया हुआ था उसके दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोश आते हुए पुलिस को दिखाई दिए तो पुलिस को देखते ही तीनों बदमाशों ने मोटरसाइकिल 7 नंबर चुंगी से लोको शेड को जाते रास्ते की ओर भाग लिया तो पुलिस को शक होने पर पुलिस ने इनका पीछा शुरू किया तो इन बदमाशों ने पुलिस पर ही फायरिंग करना शुरू कर दिया इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें गोली लगने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों में से दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए जिनका इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल फिरोजपुर में भर्ती करवाया गया और तीसरे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने घटनास्थल पर इनके द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं घटनास्थल पर पहुंचे एसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने बताया के यह बदमाश पुलिस के नाके को देखकर भाग निकले थे और पुलिस को शक होने के बाद पुलिस पार्टियों ने इनका पीछा किया तो इन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिस पर जवाबी फायर करते हुए पुलिस ने भी इन पर फायर किया जिससे 3 बदमाशों में से दो बदमाशों को गोली लगने से वह घायल हो गए जिनको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और एक बदमाश पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है पहले पूछ ताछ में यह सामने आया है कि यह वह बदमाश है जिन्होंने दो दिन पहले ही एक कांग्रेसी काउंसलर पर फायरिंग की थी और मौके से फरार हो गए थे इनको हिरासत में लेकर और आगे की पूछताछ की जाएगी।
बाइटः भूपिंदर सिंह एस एस पी फिरोजपुर।







