संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।
गेहूं के समर्थन मूल्य केंद्र पर गाड़ी। लगाने कि बात पर हुआ विवाद। मामला थाने तक पंहुचा।
कानड़ः कृषि उपज मंडी में शासन स्तर पर इस समय किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदारी की जा रही है वही शानिवार को दोपहर में गाड़ी लगाने कि बात पर गाड़ी ड्राईवर ओर मौके पर काम करने वाले हम्माम के बीच कहा सुनी हो गई इसी बात पर ट्रक ड्राईवर सलमान निवासी आगर ने हम्माम राधेश्याम निवासी कानड़ पर पिस्टल तान दी।
फिर क्या था खरीदी केंद्र पर खड़े किसान ओर अन्य सब लोग देख रहे थे जिस तरफ कहा सुनी हुए उस तरफ गेहूं की खरीदारी बंद हो गई थी।
वहां मौजूद सभी ने ट्रक ड्राईवर को पकड़ा और उसके हाथों से पिस्टल छीनकर उसकी जमकर धुनाई कर दी मौके पर पुलिस को बुलाकर आरोपी ओर पिस्टल दोनों को पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस आरोपी सलमान को थाने लेकर आई, जहां उससे पूछताछ कि उसके बयान भी लिए गए।
साथ ही फरियादी राधेश्याम निवासी कानड़ हम्माम कि रिपोर्ट पर सलमान पर मामला भी पंजीकृत किया गया।
इस पुरे घटना क्रम मे ये समाने आया कि जब पहली सलमान ने पिस्टल दिखाई तब उसे असली समझ रहे थे लेकिन थाने पर जब जांच कि तो वो पिस्टल मेड इन चाइना कि पाई गई।
फिलहाल पुलिस उसकी भी जांच कर रही है
ये असली हे या नकली है लेकिन पुलिस ने जब ट्रक ड्राईवर सलमान से कड़ी पूछताछ कि तो उसने अन्य पिस्टल होना भी बताया गया है जो असली है इस मामले में एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी से कड़ी पूछताछ कि जा रही है वही थाना प्रभारी राजकुमार दांगी ने कहा कि आरोपी सलमान ने एक देसी कट्टा बरामद किया है जो उसने वहीं पास में गाड़ी के बहार मंडी में ही फेंक दिया था सलमान पर पुलिस ने मारपीट की धाराओ में एसटी एससी ओर आर्म एक्ट की धाराओं में भी कार्यवाही कि गई।







