ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
नेहरू युवा केंद्र द्वारा “मेरा युवा भारत” विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता।
अल्मोड़ाः नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आज दि. 28-09-2024को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा में “मेरा युवा भारत” विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसका निर्देशन डॉ ममता पंत ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के निदेशक प्रवीण सिंह बिष्ट थे। जिन्होंने “मेरा युवा भारत”विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि ‘मेरा युवा भारत’ भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा स्थापित एक स्वायत्त निकाय है जो भारत के युवाओं की सेवा करता है और उन्हें समान अवसर प्रदान कर युवा विकास तथा युवा नेतृत्व वाले विकास के लिए प्रोद्योगिकी द्वारा संचालित एक व्यापक सक्षम तंत्र के रूप में कार्य करता है। इस प्रकार युवाओं को उनकी आकांक्षाओं को साकार करने और 2047तक विकसित भारत के विजन में योगदान देने में सक्षम बनाता है।
इस कार्यक्रम में यू .के.24 बालिका वाहिनी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व परिसर के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आंचल राज सत्यप्रेमी,द्वितीय स्थान पर भावना जोशी तथा तृतीय स्थान पर यशस्वी जोशी रहीं।
इस कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी, आरुषि बिष्ट, चन्द्र प्रकाश,कमल टम्टा, संदीप सिंह नयाल, सुंदर बोरा व अन्य लोग मौजूद थे।







