ऊखीमठः द्वादश ज्योत्रिलिंगो में अग्रणी व पर्वतराज हिमालय की गोद में बसे भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ से कैलाश के लिए रवाना हो गयी है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

             ऊखीमठः द्वादश ज्योत्रिलिंगो में अग्रणी व पर्वतराज हिमालय की गोद में बसे भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ से कैलाश के लिए रवाना हो गयी है। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश रवाना होने पर विद्धान आचार्यों के वेद ऋचाओं, भक्तों की जयकारों, महिलाओं के धार्मिक भजनों, आर्मी व स्थानीय वाध्य यंत्रों की मधुर धुनों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश रवाना होने पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर को 8 कुन्तल अनेक प्रजाति के पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया था तथा अनेक भक्तों द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। देर सांय भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली प्रथम रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी पहुंच गयी है तथा विभिन्न यात्रा पडावो पर भक्तों को आशीष देते हुए 1 मई को केदारनाथ धाम पहुंचकर भण्डार गृह मे विराजमान होगी तथा 2 मई को प्रातः 7 बजे शुभ लगनानुसार भगवान केदारनाथ के कपाट विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेगें। रविवार देर सांय को ओकारेश्वर मन्दिर में समपन्न हुई भैरवनाथ पूजन विभिन्न प्रदेशो के असंख्य शिव भक्तो ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया तथा विश्व समृद्धि की कामना की। सोमवार को भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में ब्रह्मा बेला पर विद्धान आचार्यों ने पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाये समपन्न कर भगवान केदारनाथ सहित 33 कोटि देवी – देवताओ का आवाहन कर विश्व शान्ति व समृद्धि की कामना की। ठीक 9:30 बजे भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली का विशेष श्रृंगार किया गया तथा ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण से आगामी 2 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा के निर्विघ्नं सम्पन्न होने की कामना की। रावल भीमाशंकर लिंग ने केदारनाथ धाम के प्रधान पुजारी बागेश लिंग लिंग को पगड़ी व अचकन पहनाकर छ: माह केदारनाथ धाम में विधि – विधान से पूजा – अर्चना तथा प्रवास करने का संकल्प दिया। ठीक 10 :35 बजे भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ने शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर की परिक्रमा की तथा कैलाश के लिए रवाना हुई।

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश रवाना होने पर श्रद्धालुओं की जयकारों से क्षेत्र का वातावरण गुजायमान हो उठा, तथा सैकड़ों भक्त आर्मी की बैण्ड धुनों पर नृत्य करने लगे। 29 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए फाटा पहुंचेगी तथा 30 अप्रैल को गौरी माता मन्दिर गौरीकुंड पहुंचेगी तथा 1 मई को केदारनाथ धाम पहुंचकर भण्डार गृह मे विराजमान होगी तथा 2 मई को श्रद्धा के द्वार शिव भक्तो के दर्शनार्थ खोल दिये जायेंगे। इस मौके पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट्, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, मन्दिर समिति पूर्व सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, पूर्व अध्यक्ष रीता पुष्वाण, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, वाचस्पति सेमवाल, अजय सेमवाल, कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, मुख्य विकास अधिकारी जी एस खाती, उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, मुख्य कार्यधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भटट्, दर्शनी पंवार, देवानन्द गैरोला, गम्भीर बिष्ट, राजेन्द्र भण्डारी, रमेश नेगी, प्रकाश पुरोहित, डी एस भुजवाण, बलवीर नेगी, शिव शंकर लिंग, राज शेखर लिंग, टी गंगाधर लिंग, यशोधर मैठाणी, डा0 अंजनेश पंवार, विश्व मोहन जमलोकी, नवीन मैठाणी, प्रदीप धर्म्वाण, सरला रावत, गुड़गांव निवासी राजे जौहरी, बलवीर पंवार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष दलवीर नेगी, मदन भट्ट, प्रदीप बजवाल, कर्मवीर कुवर, सहित जनप्रतिनिधि, देश – विदेश के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़