सम्पादक कुमाऊंः नवीन बिष्ट।
गौरवशाली संस्कृति, सनातन धर्म के संरक्षण की ठोस पहल होगी : कल्याण दास।
कहा- स्वतंत्रता जरूरी, लेकिन स्वच्छन्दता पर लगे अंकुश
(महाराज बाबा कल्याण दास की पत्रकार वार्ता)
अल्मोड़ाः जग विख्यात दर्शनीय आस्था का केंद्र श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् न्यास के श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् पीठ कनरा डोल सनानत धर्म के साथ
ही पहाड़ की गौरवशाली संस्कृति को संरक्षित करने के लिए ठोस पहल कर रहा है। समाज में स्वतंत्रता जरूरी है लेकिन स्वछंदता पर अंकुश लगाना होगा। पीठ के संस्थापक बाबा कल्याण दास ने मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के साथ ही हमारे पहाड़ की भी गौरवशाली संस्कृति रही है। स्थानीय पीठ में नई पीढ़ी तक इसको ले जाने की पहल जारी है। उन्होंने कहा कि डोल आश्रम देखने के लिए लगातार लोग पहुंच रहे हैं। कई लोग आध्यात्मिक शांति पाने के लिए प्रकृति की गोद में स्थापित इस पीठ का उपयोग कर रहे हैं। इसमें देश ही नहीं विदेश से भी लोगों का आना लगा रहता है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में भटकाव को रोकने के लिए आध्यात्म की ओर आना होगा। पीठ इसके लिए मार्गदर्शक का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पीठ में संस्कृति विद्यालय चल रहा है। इससे निकले एक सौ से अधिक बच्चे समाज में वेदिक धर्म की ध्वज पताका फहराने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। जल्द ही यहां अंग्रेजी माध्यम के स्कूल की भी स्थापना की जा रही है। इसमें भारतीय संस्कृति के साथ आधुनिक शिक्षा के सभी संसाधन उपलब्ध रहेंगे। बाबा कल्याण दास ने बुधवार से शुरू होने जा रहे वार्षिक समारोह में लोगों से भागीदारी की अपील भी की।
———–
30 मई अक्षय तृतीया से आरम्भ, वैशाख पूणिमा को समापन
अल्मोड़ाः डोल स्थित श्री पीठम के स्थापना दिवस के कार्यक्रम 30 अप्रैल बुधवार से शुरू हो रहे हैं। महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद महाराज ने इसको लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार कुंभ के आयोजन के चलते वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम सामान्य तौर पर आयोजित हो रहे हैं। परिसर के महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक व विष्णु मंदिर में देवार्चन से इसकी शुरूआत होगी। 4 से 10 मई के बीच आचार्च पं मनोज कृष्ण जोशी श्राीमद्भागवत कथा वाचन करेंगे। समापन के अवसर यानि वैशाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को धर्मध्वज पूजन कलशयात्रा मां राजेश्वरी का अभिषेक तथा कन्या पूजन आदि का आयोजन होगा। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर पीठ के महंत महामंडलेश्वर कपिलेश्वरानंद महंत त्रिभुवन दास महाराज के साथ ही तारा चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।









