संवाददाता आगर (म. प्र.): गोवर्धन कुम्भकार।
शिव प्राण प्रतिष्ठा एवं एवं भंडारे के साथ हुआ कथा का समापन।
कानड़ः नगर के समीपस्थ ग्राम शिवगढ़ में अति प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण एवं श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रात्रि के समय कथा का आयोजन किया गया जिसमें कलश यात्रा एवं हवन के साथ कथा रात्रि के समय प्रारंभ हुई जिसका कथावाचक गंगाराम जी नगर पचलाना वाले के मुखारविंद के साथ कथा का रसपान कराया गया समापन बुधवार को शिव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ एवं यज्ञ की पुर्णाहुति समस्त ग्रामवासियों द्वारा दी गई और भंडारे के साथ कथा का समापन हुआ ऐसे धार्मिक कामों में हमेशा से गांव के पुरुष वर्ग में युवा वर्ग की पीढ़ी हमेशा आगे रहती है और धार्मिक कामों में सहयोग देते हैं।







