ऊखीमठः पंच केदारों में तृतीय केदार तुंगनाथ धाम हिमालय में सबसे ऊंचाई पर है। तुंगनाथ धाम में भगवान शिव के भुजाओं की पूजा होती है। शिव पुराण के केदारखण्ड के अध्याय 49 के श्लोक संख्या 1 से लेकर 47 तक तुंगनाथ धाम का विस्तृत वर्णन किया गया है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने पर विशेष। 

               ऊखीमठः पंच केदारों में तृतीय केदार तुंगनाथ धाम हिमालय में सबसे ऊंचाई पर है। तुंगनाथ धाम में भगवान शिव के भुजाओं की पूजा होती है। शिव पुराण के केदारखण्ड के अध्याय 49 के श्लोक संख्या 1 से लेकर 47 तक तुंगनाथ धाम का विस्तृत वर्णन किया गया है। तुंगनाथ धाम पंच केदारो में तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात है तथा तुंगनाथ धाम चन्द्र शिला की तलहटी में बसा हुआ है! तुंगेश्वर महा क्षेत्र के बारे में सुनने से मनुष्य सभी पापों से नि: सन्देह मुक्त हो जाता है! केदार खण्ड के अध्याय 49 में तुगेश्वर क्षेत्र का विस्तृत से वर्णन करते हुए कहा गया है कि मान्धाता क्षेत्र के दक्षिण दिशा में दो योजन चौड़ा, दो योजन लम्बा, पापनाशक तथा सकलकामनादायक तुंगनाथ नामक पवित्र क्षेत्र है, जिसके दर्शन से मनुष्य पापमुक्त होकर शिव को प्राप्त करता है। महादेव जी तुंगनाथ क्षेत्र के बारे में बताते हुए कहते हैं कि ———– पहले भैरव को नमस्कार करके समस्त कामनाओं की सिद्धि के लिए मनुष्य यक्षों से मुक्त मेरे क्षेत्र में प्रवेश करे! जो तुंगनाथ नामक मेरे लिंग का पूजन करता है, उस महात्मा के लिए तीनों लोको मे कुछ भी दुर्लभ नहीं रहता है। तुंगनाथ क्षेत्र में हमेशा ब्रह्म आदि देवता सदा देवों के देव महात्मा महेश्वर की स्तुति करते हैं। जो मेरे लिंग पर जल मात्र देता है उस जल के जितने कण लिंग पर पड़ते हैं उतने हजार वर्षों तक वह शिव लोक में पूजित होता है। जो बिल्वपत्र लेकर उससे शिव का पूजन करता है वह शिवलोक में एक कल्प तक वास करता है। महादेव जी बोलते है कि ——— मेरे लिंग पर जितने अक्षत चढा़ये जातें हैं उतने हजार वर्षों तक वह मेरे लोक में प्रतिष्ठित होता है। जितने पुष्प मेरे ऊपर रखें जातें हैं उतने हजार वर्षों तक मनुष्य स्वर्ग में रहता है। जो धूप, दीप देता है वह नरकों को नहीं देखता। जो विविध प्रकार का नैवेद्य मुझे भक्तिपूर्वक अर्पण करता है वह हजार जन्मो तक तुच्छ भोजन नहीं करता है तथा जो भक्तिपूर्वक मेरा पूजन करके दक्षिणा देता है वह हजार जन्मों तक दरिद्र नहीं होता है।

महादेव बोलते है कि —— जो भक्ति से विधिपूर्वक तुंगेश्वर का पूजन करता है वह करोड़ कल्पों तक मेरे शिवलोक में वास करता हैै। जो कोई मानव तुंगनाथ क्षेत्र में भक्ति से प्राणों का त्याग करता है उसकी हडिडया जितने दिनों तक उस क्षेत्र में रहती है उतने हजार युगों तक वह शिव लोक में पूजित होता है। जो मनुष्य एक बार भी तुंग क्षेत्र के दर्शन कर लेते हैं वे किसी भी प्रदेश में मरने पर परम गति को प्राप्त करते हैंं। तुंगनाथ धाम के शीर्ष पर चन्द्र शिला शिखर पर पतित पावन गंगा मैया का तीर्थ मौजूद है जहाँ पर तुंगनाथ धाम की तर्ज पर पूजा – अर्चना का विधान है। तुंगनाथ धाम की तलहटी में रावण शिला मौजूद है जहाँ पर रावण ने वर्षों तक तपस्या की थी। तुंगनाथ घाटी के प्रख्यात कथावाचक आचार्य लम्बोदर प्रसाद मैठाणी कहते हैं कि तुंगनाथ धाम पाप विनाशक, बुद्धि, आयु, यश, सम्पत्ति, सुख आदि को बढा़ने वाला, पुत्र – पौत्रादि, वंश मुक्ति, मोक्ष, शिव ज्ञान, शिव भक्ति एवं शिव पद देने वाला तीर्थ है । कथावाचक लम्बोदर प्रसाद मैठाणी बताते है कि तुंगनाथ धाम मे जो मनुष्य श्रद्धा पूर्वक भगवान शिव का स्मरण करता है वह मनुष्य सांसारिक सुखो को भोग कर अन्त मेें मोक्ष को प्राप्त करता है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़