ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
आशा कार्यकर्ताओं ने की नियमित करने की मांग।
अल्मोड़ाः अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेरों की एक बैठक हुई। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नियमित करने और 26हजार रुपए वेतन देने की मांग की।
चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में वृहस्पतिवार को आशा स्वास्थ कार्यकर्त्ता यूनियन की बैठक हुई। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से वे उन्हें नियमित करने की मांग कर रहे हैं लेकिन अबतक उन्हें नियमित नहीं किया गया है। लगभग बीस वर्षों से वे स्वास्थ विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इसके बावजूद आशा कार्यकर्ताओं को वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। उन्हें केवल प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
इस अवसर पर वहां विजय लक्ष्मी, भगवती आर्या, ममता भट्ट,नीमा जोशी, रेखा आर्या, ममता शर्मा, देवकी बिष्ट, जानकी मिश्रा,गोविंदी भट्ट आदि लोग मौजूद थे।







