प्रधानाचार्य से पदोन्नत जिला शिक्षा अधिकारी को अविलम्ब पदस्थापन की मांग।

Spread the love

प्रधानाचार्य से पदोन्नत जिला शिक्षा अधिकारी को अविलम्ब पदस्थापन की मांग।

—————————————————-

 

          शिवगंज (राजस्थान):राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव को ज्ञापन भेजकर प्रधानाचार्य से पदोन्नति प्राप्त जिला शिक्षा अधिकारी के पदो पर पदस्थापन अविलम्ब करवाने की माँग की है।

राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील)के जिला प्रवक्ता गुरुदीन वर्मा के अनुसार संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्यमंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने ज्ञापन में बताया हैं कि राज्य सरकार द्वारा प्रधानाचार्य से जिला शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नत हुए लगभग चार माह होने वाले है लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि प्रधानाचार्य से शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नति के बावजूद प्रधानाचार्य पद पर यथावत ही कार्यभार ग्रहण किया हुआ है जबकि राज्य भर में जिला शिक्षा अधिकारियों के सैकड़ो पद रिक्त होने के बावजूद भी पदोन्नत अधिकारियों को पदस्थापन में अनावश्यक विलम्ब समझ से परे है। राज्य भर में पद रिक्त होने से शिक्षको की समस्याओं का समय पर समाधान भी नहीं हो रहा हैं। शिक्षा विभाग की व्यवस्था शिक्षा अधिकारियों के रिक्त पदों के कारण चरमरा रही है। राज्य सरकार को चाहिए कि पदोन्नत शिक्षा अधिकारियों को अविलम्ब पदस्थापन दिया जाये अन्यथा पदोन्नत शिक्षा अधिकारी अगर यथावत प्रधानाचार्य पद से ही सेवानिवृत हो जाये इससे खेदजनक स्थिति क्या हो सकती है। ज्ञात रहे पदोन्नत प्रधानाचार्य में से कई मई व जून के अलावा जुलाई व अगस्त में सेवानिवृति है। उन अधिकारियों में यह जरूर तमन्ना होगी कि हम जिस पद पर पदोन्नत हुए है। वहाँ कम से कम पदस्थापन तो किया जाना चाहिए।

सिरोही जिले से प्रधानाचार्य से पदोन्नति के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर मूल शंकर मेघवाल यथावत राउमावि सनवाड़ा-एस रेवदर, कांतिलाल खत्री यथावत राउमावि वेरा वीलपुर, कांतिलाल आर्य यथावत कार्यालय अति. परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान सिरोही,हनीफ खान यथावत जिशिअ माध्यमिक शिक्षा सिरोही,भभूता राम यथावत महात्मा गांधी राउमावि कैलाश नगर,श्रवण कुमार यथावत राउमावि कैलाश नगर में लगाया गया हैं। संगठन ने राज्य सरकार के समक्ष कड़ी आपत्ति जताई कि पदोन्नत अधिकारियो को सेवानिवृति से पूर्व पदस्थापन की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने की मांग की।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए