ट्रम्प का वार टर्मिनेशन पर यू टर्न, सदमे में एंटी इंडियन सोशल मिडिया टीम।

Spread the love

प्रभारी सम्पादक  जौनपुर यूपीः   पंकज सीबी मिश्रा / राजनीतिक विश्लेषक।

 

ट्रम्प का वार टर्मिनेशन पर यू टर्न, सदमे में एंटी इंडियन सोशल मिडिया टीम।

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपने सीजफायर वाले बयान से पलट गए हैं और इस तरह उन्होंने इंटरनेशनल पलटू चचा का ख़िताब भी अपने नाम कर लिया है। उनके पलटते ही कांग्रेसी सोशल मिडिया वॉरिअर भी सदमे में पहुँच गए है। एक लोकगायिका बाची को तो दस्त लग गए यह सुनकर की ट्रम्प नें सीजफायर नहीं कराया क्यूंकि बाची का मानना था की उस पर एफआईआर भी ट्रम्प चचा के कहने पर हुआ था। सबसे आश्चर्यजनक घटना तो तब घटी ज़ब लोगो नें बॉयकॉट तुर्कीए कह कर तुर्की वाला सेव ही खाने से मना कर दिया अब ज़ब यह बात ट्रम्प को पता लगी उन्होंने तुरंत एप्पल वाले टेम कुक को बुलाया और कहा : भारत में मोई समर्थक तुर्की का एप्पल नहीं खा रहे इसलिए वहा एप्पल का प्लांट मत लगाना। अरे ट्रम्प चचा क्या बात कहीं आपने! कसम उड़ान छल्ले की जो देश अपने यहाँ ग्रेजुएशन पास बच्चों को एंड्राइड फ़ोन मुफ्त बटवा सकता है, वो देश जरुरत पड़ने पर एप्पल का प्लांट भी लगवा लेगा पर नाम कुछ और होगा साथ में टैग होगा स्वदेशी आईफ़ोन विथ देशी तड़का। उधर ज़ब से ट्रम्प नें कह दिया है कि मैने भारत पाकिस्तान में कोई मध्यस्थता नहीं करवाई कांग्रेस के ट्रोल आर्मी का सब कुछ लटक गया । इस खिसियाहट की एक नहीं कई वजहे है मगर सबसे बड़ी वजह जो है वो है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीका मौन।अभी तक एक बार भी उन्होंने ट्रंप या अमेरिका का नाम तक नहीं लिया। राजनीतिक और कूटनीतिक दृष्टि से यदि देखे तो इतनी परिपक्वता ट्रम्प को जला कर भस्म कर देने जैसा है। भारत की पराक्रमी सेना ने पाक में एक साथ नौ स्थानों पर स्ट्राइक करके सैकड़ों आतंकी मार दिये,जबकि अमेरिका सिर्फ एक स्थान पर स्ट्राइक करके सिर्फ एक आतंकी (लादेन) को मार पाया था । विगत कुछ समय से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बहुत गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहें । उनकी टाइमिंग, उसके कंटेंन्ट, उसकी मंशा सब एक साज़िश के तहत भारत को (और भारत के प्रधानमंत्री को) बदनाम करने वाले लग तो रहे पर है नहीं । विपक्ष के लिए ट्रम्प की विश्वसनीयता भी खतरे में पड़ती जा रही है। विपक्ष को लगता है ट्रम्प उनके साथ है और अमेरिकी मानुष को लगता है कि अमेरिका भारत की शक्ति और सामर्थ्य से विचलित है और उसे यह भय सताने लगा है कि भविष्य में भारत कहीं अमेरिका के समकक्ष न हो जाए। विकसित भारत के नारे ने भी अमेरिका की नींद उड़ा दी है क्योंकि अमेरिका हमेशा भारत को एक लाचार और असहाय देश के रूप में देखना चाहता है और शायद इसी कारण ट्रम्प अप्रत्यक्ष रूप से अब आतंकवाद को भी सपोर्ट कर रहे हैं। भारत में बढ़ते मैनुफैक्चरिंग से भी ट्रम्प तिलमिलाए दिखते हैं । समय आ गया है अब हमें अमेरिका को सिर पर बैठाने से बचना होगा। इंदिरा जी और अटल जी की तरह अमेरिका की परवाह किए बिना अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना होगा।

आज के परिदृश्य में यदि भारत की स्थिति देखे तो भारत की कठोर और ठोस छवि ने कई देशों के चक्षु खोल दिए है, पाकिस्तान पर आधुनिक भारत द्वारा किए गए एक एक निर्मम वार पर चीखे चीन,  तुर्की और अमेरिका की भी निकली है।

उधर भारतीय राजनीति में खीझ इस बात की भी है कि ट्रंप द्वारा सीज फायर करवाने वाली बात पर भारत ने तुरंत कड़ी और नकारात्क प्रतिक्रिया दी , एक और जहां ट्रंप ने खोए वाली कुल्फी बोल बोलकर अपने भाषणों में बार बार अपने मिथ्या वर्चस्व का ढोल पीटा तो वही दूसरी और मोदी जी ने ट्रंप का नाम लिए बिना अमेरिका पर 69% का टैरिफ लगाकर उसकी कुल्फी को अपने कठोर ताप से पिघला दिया। आज यदि भारतीय, चीन की तरह गूगल, वाट्सअप, ट्विटर , फेसबुक भारत में यूज करना बंद कर दे तो ये कम्पनिया क़ब्र में गड़ जाएंगी। अकेले बिहारी फेसबुक जमकर यूज करते है जो अपने दम पर सोशल बम फोड़ने कि ताकत रखते है और ट्विटर तो सपा का घर है जहाँ से रोज पूर्व सीएम होवर्ड रिटर्न्स मिलट्री स्कूल वाले नेता जी खुद की पार्टी पर एक रॉकेट लॉन्च करते है। यकीनन ट्रंप की भूरी चमड़ी इसकी जलन से ही कुम्हला जाएगी की नरेंद्र मोदी चाहें तो पुरे विश्व की इकॉनमी को एक्कोनोमी में बदल दें। संघ का नाम लेकर एक जेएन्यु का ठग जो बहुत बोलता था , आज उसकी आवाज कंठ से बाहर आते हुए भी सौ बार सोचती है। आज वही हो रहा जो खिसियानी बिल्ली करती है, बॉयकॉट कतर के मिशन से कतर अब भी कटोरा लेकर मोदी के इंतजार में बैठा है। बांग्लादेश कंगलादेश बन चुका है और अब अगली बारी तुर्कीए की है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए