ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
स्वास्थ विभाग की लापरवाह कार्यशैली पर संजय पांडे ने जताई कड़ी नाराजगी।
अल्मोड़ाः उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग के ढुलमुल रवैए और लापरवाह कार्यशैली पर कड़ा असंतोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि जिला अस्पताल अल्मोड़ा में इएनटी सर्जन की काफी लंबे समय से गैरमौजूदगी के बावजूद, स्वास्थ महानिदेशालय द्वारा 14मई 2025को एक विवादास्पद पत्र में अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एच सी गड़कोटी को इएनटी सर्जन मानते हुए उनसे इएनटी सर्जरी कराने का असंवैधानिक आदेश दिया गया है।यह पत्र हेल्पलाइन शिकायत क्रमांकCMHL-052025-B745553के जवाब में जारी किया गया है।उनका कहना है कि इस तरह इएनटी के मरीजों के साथ नाइंसाफी की जा रही है जो बहुत निंदनीय है। आए-दिन मरीज परेशानी का सामना कर रहे हैं। स्वास्थ विभाग का ऐसा ढुलमुल रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे का आरोप है कि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत और मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ एच सी गड़कोटी द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को लगातार गुमराह करने वाली रिपोर्ट भेजी जा रही हैं, जिससे अस्पताल की असली स्थिति छुपाई जा रही है और यहां डॉ मोनिका सम्मल की नियुक्ति होनी थी जिसे रोका जा रहा है।
पांडे ने बताया कि यह प्रकरण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों का सीधा उलंघन है। उन्होंने बताया कि यह गंभीर मामला प्रधानमंत्री कार्यालय, माननीय राज्यपाल, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव उत्तराखंड एवं विधानसभा अध्यक्ष महोदय को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। इनके त्वरित हस्तक्षेप एवं प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा है ताकि स्वास्थ विभाग की इस बड़ी लापरवाही का शीघ्र समाधान हो सके।









