ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
ईएनटी विशेषज्ञ ने संभाला कार्यभार, मरीजों ने ली राहत की सांस।
अल्मोड़ाः पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में इएनटी सर्जन डॉ मोनिका ने पुनः कार्यभार संभाला लिया है।यह केवल नियुक्ति नहीं बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ताओं और संघर्षशील आंदोलन की,सच और सेवा के पक्ष में खड़े हर नागरिक, पत्रकार, और जनप्रतिनिधियों की सामुहिक सफलता है। जिला चिकित्सालय में काफी समय से ईएनटी सर्जन की नियमित नियुक्ति के लिए सभी लोगों ने बहुत संघर्ष किया।
सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे का कहना है कि उन्होंने तथा जागरूक जनता, संघर्षशील मीडिया व न्यायप्रिय जनप्रतिनिधियों ने इसके लिए जो संघर्ष किया इन सभी लोगों का हृदय से वे आभार व्यक्त करते हैं क्योंकि इन सभी लोगों ने स्वास्थ विभाग की हीलाहवाली के कारण अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमराई हुई थी।
श्री पांडे का कहना है कि यह जीत अभी भी अधूरी है क्योंकि बिमारी केवल मरीजों में नहीं बल्कि पूरे सिस्टम में घर कर चुकी है जिसे पूरी तरह सुधारना बाकी है।
श्री पांडे ने बताया कि कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपना नाम न बताने की शर्त पर बताया कि देहरादून महानिदेशालय कार्यालय में मनचाही जगहों पर ट्रांसपर/पोस्टिंग के लिए डॉक्टरों से पांच से सात लाख रुपए की तथ लिपिक वर्ग से तीन लाख व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से साठ हजार से एक लाख रुपए तक की रिश्वत ली जाती है। इसके अलावा कई विशेषज्ञ डॉक्टरों से अन्य कार्यों में सेवा ली जाती है। उन्होंने बताया कि महानिदेशक कार्यालय में तीन तीन एनेस्थीसिया विशेषज्ञ प्रशासनिक कार्यों में लगाए गए हैं। प्रमुख स्वास्थ महानिदेशक पद पर एक गायनेकोलॉजिस्ट तैनात हैं और केसीएमओ एक रेडियोलॉजिस्ट है।
उन्होंने आगे कहा कि जनसेवा के नाम पर व्यापार बर्दाश्त बिल्कुल नहीं किया जाएगा। हमने ये जो लड़ाई लड़ी है वह केवल डॉ मोनिका की नियुक्ति तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह लड़ाई पूरे अव्यवस्थित तंत्र के खिलाफ है जो आम जनमानस की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है।यह लड़ाई ईमानदारी, पारदर्शिता और न्याय के लिए है और जब तक पूरा सिस्टम नहीं सुधर जाता है तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे,तब तक संघर्ष जारी रहेगा।









