ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगी पीजी की कक्षाएं : डॉ रावत।
अल्मोड़ाः सोहन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में 10.48करोड़ से अधिक की लागत की कई उच्च स्तरीय अत्याधुनिक मशीनें तथा उपकरण स्थापित गए हैं।इनका मंगलवार को चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जल्द फैकल्टी की कमी को दूर कर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।
अपने अल्मोड़ा दौर के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत मेडिकल कॉलेज पहुंचे और अत्याधुनिक मशीनों व उपकरणों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों से एक ओर क्षेत्रीय लोगों को लाभ मिलेगा, तो दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय मेडिकल टेक्नोलॉजी सीखने में आसानी होगी।
मंत्री ने कहा कि सरकार अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज पर अब तक करीब 378करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी को बहुत जल्द दूर किया जाएगा। फैकल्टी के लिए आवास तथा ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स भी शुरू कर दिए जाएंगे।









