फ्यूजन क्लब 84 गोल्ड के साथ अव्वल, आव्या को मिला सिल्व।

Spread the love

 

ब्यूरो बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

 

 

फ्यूजन क्लब 84 गोल्ड के साथ अव्वल, आव्या को मिला सिल्व।

 

रोलर स्केटिंग में दिखा अनुशासन और उमंग का संगम, ट्रैक बना रंगमंच, बच्चों ने निभाई चैंपियन की भूमिक।

 

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः प्रदेश में पहली बार राज्य स्तरीय स्पीड रोड स्केटिंग रैंकिंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन बिलासपुर के फ्यूजन स्केटिंग क्लब द्वारा रतनपुर रोड स्थित पावर ग्रिड के पास नेशनल हाइवे रेस्ट एरिया में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कुल 298 स्केटर्स ने भाग लिया। इसमें साउथ इस्टर्न सेन्ट्रल रेलवे स्कूल की क्लास एक की छात्रा आव्या अग्रवाल ने सिल्वर पदक पर कब्ज़ा जमाया। प्रतियोगिता में खिलाडियों ने न केवल अपनी रफ्तार दिखाई, बल्कि अद्भुत संतुलन और तकनीकी कौशल का भी प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान जेबीसीसीआइ के सदस्य नाथूलाल पांडेय, जनपद सभापति प्रकाश कमलसेन, एचएमएस महामंत्री देवाशीष डे और इंटक अध्यक्ष अनिल दुबे मंचासीन रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष अवधेश विमल और सचिव कान्तानाथ ने हाल ही की अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखवाया। प्रतियोगिता के समापन और पदक वितरण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, पेंडरवा की सरपंच अंजलि बैगा, खंड चिकित्सा अधिकारी डा. मिथिलेश गुप्ता और प्रो. मनोज कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए। आयोजन समिति की ओर से डा. मनोज राज ने बताया कि सर्वाधिक पदक फ्यूजन स्केटिंग क्लब बिलासपुर के खिलाड़ियों ने जीते। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में माता-पिता, प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों और क्लब के सभी सदस्यों का विशेष आभार व्यक्त किया। समापन की औपचारिक घोषणा सेवानिवृत्त फौजी हवलदार विभाष चंद्र सरकार ने की। उनके शब्दों में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के बिना किसी भी खेल की सफलता अधूरी है। दौड़ की शुरुआत नीलेश माडेवार, सीमा पांडेय, कोच फ्रेंकलिन और शीरिन पाल ने हरी झंडी दिखाकर की। प्रतियोगिता में क्वाड और इनलाइन फार्मेट के तहत सात आयु वर्ग बनाए गए थे, जिनमे अंडर-छह से लेकर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक के बालक-बालिकाएं शामिल रहे। हर खिलाड़ी ने दो विभिन्न रेस में भाग लिया। अंत में 84 खिलाड़ियों को स्वर्ण, 84 को रजत और 84 को कांस्य पदक प्रदान किए गए। इसके अलावा टाय रेस और टेनासिटी रेस जैसी स्पेशल कैटेगरीज में भी बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। इन विशेष वर्गों में भी 12-12 खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से नवाजा गया।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़