ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से मरीजों के नहीं हो पा रहे हैं अल्ट्रासाउंड।
अल्मोड़ाः जिला महिला अस्पताल में शनिवार को रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर चले जाने के कारण अल्ट्रासाउंड ठप रहा।
दूर दराज क्षेत्रों से आए मरीजों को इससे काफी परेशानी हुई,उनकी अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो पाई।
महिला अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा, लेकिन वहां भी भीड़ बहुत ज्यादा होने के कारण कई मरीजों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा, तत्पश्चात की ही उनकी अल्ट्रासाउंड जांच हो पाई।









