ब्यूरो ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग): लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः राजकीय अटल उत्कृष्ट इन्टर कालेज ऊखीमठ में पी टी ए का गठन कर सन्दीप पुष्वाण को 17 वें बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी गौरव असवाल को दी गयी। बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र पर विस्तृत चर्चा की गयी, तथा पी टी ए की कार्यकारिणी में नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियो व सदस्यो का माल्यार्पण किया गया। विद्यालय परिसर में निवर्तमान पी टी ए अध्यक्ष सन्दीप पुष्वाण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मे नौनिहालों को गुणात्मक शिक्षा देने सहित अनेक प्रस्तावों पर विशेष चर्चा की गयी तथा पी टी ए की कार्यकारिणी का गठन करते हुए अध्यक्ष सन्दीप पुष्वाण, पदेन उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य वी पी किमोठी, सचिव गौरव असवाल तथा कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रर्मिला रावत के अलावा विजया देवी, रजनी देवी, बबीता देवी, प्रर्मिला देवी, अनिल सिंह, कैलाशी देवी, शशि देवी, दुलारी देवी, उषा देवी शिशुपाल सिंह सदस्य नामित किये गये। पी टी ए के 17 वेें बार अध्यक्ष पद पर आसीन हुए सन्दीप पुष्वाण ने कहा कि विद्यालय परिवार व अभिभावकों द्वारा प्रति वर्ष मुझे जो जिम्मेदारी दी जा रही है उनका निर्वहन लगन व निष्ठा से किया जा रहा है तथा भविष्य मे भी विद्यालय के चहुंमुखी विकास तथा नौनिहालो को बेहतरीन शिक्षा देने के लिए सामूहिक पहल की जायेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय की चार दीवारी एवं कक्षा – कक्षो के लिए 1 करोड़ 22 लाख तथा रेनोवेशन हेतु 71 लाख रुपए की स्वीकृत शासन स्तर से गतिमान है तथा न्यास निधि से खेल मैदान के विस्तारीकरण की सामूहिक पहल की जा रही है।









