ब्यूरो ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग): लक्ष्मण सिंह नेगी।
केदार घाटी का लाल मरणोपरांत हुआ अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित।
ऊखीमठः संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में सेवा करते हुए विगत वर्ष अपने प्राणों की आहुति देने वाले हवलदार संजय सिंह पुष्पवान पुत्र दौलत सिंह पुष्पवान 11 गढ़वाल राइफल को मरणोपरांत अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शहीद संजय सिंह, ग्राम सभा पैंज किमाणा, ऊखीमठ निवासी थे ।
हवलदार संजय सिंह, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (MONUSCO) में यूनाइटेड नेशंस स्टैबलाइजेश मिशन के साथ तैनात किया गया था । उन्हें तथा ब्रिगेडियर जनरल (संयुक्त राष्ट्र शांति सेना का पद) अमिताभ झा को संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर 29 मई को यूनाइटेड नेशंस में एक समारोह में मरणोपरांत ” डैग हैमरस्कॉल्ड पदक ” से सम्मानित करने की घोषणा हुई थी,
शनिवार को शहीद संजय सिंह पुष्वाण के घर पर उनकी यूनिट से आये सूबेदार धर्मेंद्र सिंह और नायक आशीष सिंह द्वारा यह पदक शहीद की पत्नी श्रीमती आशा देवी व पिता दौलत सिंह पुष्पवान क़ो सौंपा गया, इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुब्जा धर्म्वाण, सैनिक कल्याण बोर्ड से प्रहलाद राणा, पूर्व सैनिक प्रमोद पुष्पवान, अनसुया प्रसाद, रवीन्द्र पुष्वाण, डा. कैलाश पुष्वाण, कर्मवीर कुवर, धर्मेन्द्र पुष्पवान, दीपक सिंह, आशीष पुष्वाण सहित ग्रामीण व परिजन मौजूद रहे।








