ऊखीमठः जिला पंचायत के चोपता वार्ड पर घमासान मचा हुआ है। इस वार्ड पर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल, कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी सूरज नेगी सहित नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है तथा सभी प्रत्याशियों ने सीट कब्जाने के लिए जी तोड़ मेहनत शुरू कर दी है।

Spread the love

 

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

           ऊखीमठः जिला पंचायत के चोपता वार्ड पर घमासान मचा हुआ है। इस वार्ड पर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल, कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी सूरज नेगी सहित नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है तथा सभी प्रत्याशियों ने सीट कब्जाने के लिए जी तोड़ मेहनत शुरू कर दी है। भाजपा अधिकृत प्रत्याशी केन्द्र व प्रदेश सरकार की दर्जनो कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच है तो अन्य प्रत्याशी तल्लानागपुर के चहुंमुखी विकास को लेकर जनता के बीच है। जिला पंचायत के चोपता वार्ड पर आने वाले दिनो में कौन प्रत्याशी वोटरों को लुभाने में कितनी मेहनत करता है यह तो भविष्य के गर्भ मेें है मगर वर्तमान समय में इस वार्ड पर चतुरकोणणीय मुकाबला बना हुआ है जबकि छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व सबसे युवा प्रत्याशी सम्पन्न नेगी व चोपता व्यापार मण्डल अध्यक्ष योगम्बर कुनियाल किसी भी समीकरण पर पलटवार कर सकते है क्योंकि चोपता वार्ड के अधिकांश युवा सम्पन्न नेगी तथा चोपता बाजार के अधिकांश व्यापारी योगम्बर कुनियाल के प्रचार अभियान मे जुटकर डोर टू डोर व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहे है। जिला पंचायत चोपता वार्ड की बात करे तो वर्ष 2003 मे इस वार्ड से गोकुल लाल टमटा जिला पंचायत के सदस्य पद पर काबिज रहे तथा वर्ष 2008 मेें विद्योतम गुसाई को इस सीट पर आसीन होने का सौभाग्य मिला जबकि वर्ष 2014 में योगम्बर नेगी तथा वर्ष 2019 मे सुनीता बर्त्वाल इस वार्ड पर सत्तासीन रही। जिला पंचायत सदस्य योगम्बर नेगी का तल्लानागपुर महोत्सव की नींव रखने मेें अहम योगदान रहा मगर शेष जिला पंचायत सदस्य जिला योजना के कार्यो के अलावा तल्लानागपुर को कोई बड़ी सौगात नही दे पाये। निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्त्वाल के कार्यकाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विगत वर्ष 6 अक्टूबर को स्वारी – ग्वास – कार्तिक स्वामी मोटर मार्ग सहित तल्लानागपुर के सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाओ की घोषणा तो की गयी है मगर अभी तक सरकारी घोषणाओ को अमलीजामा पहनाना शेष है। आगामी 24 जुलाई को सम्पन्न होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चोपता वार्ड से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल, कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी सूरज नेगी, सम्पन्न नेगी, रोहित रावत, भूपेंद्र भण्डारी, मानवेंद्र बर्त्वाल, बलदेव नेगी, योगम्बर कुनियाल व धूम सिंह फर्स्वाण सहित कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है तथा सभी ने सीट को कब्जाने के लिए जी तोड़ मेहनत शुरू कर दी है। जिला पंचायत के चोपता वार्ड पर जनता जनार्दन किस प्रत्याशी के सिर जीत का ताज सुशोभित करती यह तो आगामी 31 जुलाई को स्पष्ट हो पायेगा मगर इस सीट पर काबिज होने वाले जिला पंचायत सदस्य का ताज कांटो भरा रहेगा क्योकि पर्यटन मानचित्र पर तल्लानागपुर को विशिष्ट पहचान दिलाना, राजकीय पालीटेक्निक के अधूरे भवन का निर्माण कार्य पूरा करना तथा मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारना चुनौतीपूर्ण रहेगी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़