संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार ️ ️
पुराने विवाद को लेकर 35 वर्षीय युवक की हत्या
देर रात तक शव लेकर थाने पर पहुंचे परिजन
कानड़ः ग्राम सनावदी में रविवार को पुराने विवाद के चलते हुई मारपीट में 35 वर्षीय लाड सिंह गुर्जर को गंभीर चोट आने पर स्वजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था
जिनकी उपचार के दौरान सोमवार श्याम जिला अस्पताल आगर में मौत हो गई पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन घर जाने के बजाय कानड़ थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग और गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए
पारिवारिक विवाद की रंजिश में परिवार के ही लोगों ने एकमत होकर मारपीट कर दी थी जिसे गंभीर अवस्था में परिजन जिला अस्पताल आगर लेकर आए जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई मामले में पुलिस ने सूचना के बाद मर्ग कायम कर जांच में लिया था
इधर पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव एंबुलेंस में लेकर रात में सीधे कानड़ थाना परिसर पहुंचे
परिजन रात 10 बजे तक शव को थाने में रखकर अपनी मांग करते रहे
जानकारी मिलने पर तहसीलदार विजय सेनानी भी थाने पर पहुंचे ओर सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा ने बताया कि घटना में परिजन 18 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग कर रहे हैं क्योंकि मामला हत्या का है और कोई निर्देश इस मामले में आरोपी ना बन जाए इसके लिए पूछताछ की जा रही है। प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है







