बीकेटीसी द्वारा सावन संक्रांति से विश्व शांति के लिए रुद्राभिषेक पूजा शुर।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।

 

बीकेटीसी द्वारा सावन संक्रांति से विश्व शांति के लिए रुद्राभिषेक पूजा शुर।

 

श्री केदारनाथ धाम: 16 जुलाई। ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम में आज श्रावण संक्रांति के पावन अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) ने जगत कल्याण एवं विश्वशांति के संकल्प के साथ ब्रह्मकमल अर्पितकर रुद्राभिषेक पूजा शुरू की है यह विशेष पूजा पूरे श्रावण माह तक चलेगी।

 

 

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि ब्रह्मकमल के पुष्पों से भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा संपन्न की जा रही है वहीं श्रावण मास संक्रांति के दिन हरेला के अवसर पर ब्रह्म कमल के पौधौ का रोपण भी किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ में सावन मास में पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। सावन माह शुरू होते ही बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री भी केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं तो स्थानीय श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम भी जारी है

 

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री केदारनाथ मंदिर ब्रह्ममुहुर्त में तीर्थयात्रियों के दर्शन हेतु खुल रहा है तथा तीर्थयात्री भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक तथा दुग्धाभिषेक कर रहे है।

 

आज सावन संक्रांति के अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित, तीर्थ पुरोहित उमेश पोस्ती, श्री केदार सभा के पदाधिकारियों एवं प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, शैलेन्द्र शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, कुलदीप धर्म्वाण द्वारा भगवान केदारनाथ को ब्रह्मकमल अर्पित किये गये।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़