मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।
आज शुक्रवार शाम को कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हो रहा।
” वीर सैनिक सम्मान समारोह एवं देश भक्ति काव्य पाठ “
• संस्कार इंटरनेशनल स्कूल बद्रीपुर में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल अध्यक्ष एवं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी मुख्य अतिथि होंगे।
देहरादून: 25 जुलाई। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर आज 25 जुलाई शुक्रवार शाम को अपराह्न 3 बजे से सोसायटी आफ मिशन ( गौ, गंगा गांव एवं गायत्री) संस्था के द्वारा संस्कार इंटरनेशनल स्कूल देहरादून में ” वीर सैनिक सम्मान समारोह एवं देश भक्ति ( वीर रस) काव्य पाठ” का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल अध्यक्ष पूर्व सैनिक कल्याण परिषद की अध्यक्षता में शुरू होगा जिसमें श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। अतिविशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल ( अवकाश प्राप्त) वी.के. आहलुवालिया तथा विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ओमपाल सिंह चौहान होंगे।
कार्यक्रम में 1999 के कारगिल युद्ध में प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये जायेंगे तथा कारगिल युद्ध में शामिल सभी वीर सेनानियों के योगदान का स्मरण किया जायेगा। कारगिल युद्ध के विजय अभियान में शामिल रहे वीर सैनिकों तथा वीर नारियों का सम्मान किया जायेगा तथा देश भक्ति एवं वीर रस से ओत-प्रोत काव्य पाठ भी आयोजित होगा।









