ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी के सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व मेें विधान सभा चुनाव लड़ चुके दिनेश सेमवाल ने ऊखीमठ – मनसूना – रासी जर्जर मोटर मार्ग के लिए शासन, प्रशासन व सम्बन्धित विभाग को जिम्मेदार ठहराया है तथा सम रहत मोटर मार्ग की सुध न लेने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी के सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व मेें विधान सभा चुनाव लड़ चुके दिनेश सेमवाल ने ऊखीमठ – मनसूना – रासी जर्जर मोटर मार्ग के लिए शासन, प्रशासन व सम्बन्धित विभाग को जिम्मेदार ठहराया है तथा सम रहत मोटर मार्ग की सुध न लेने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि मोटर मार्ग के डामरीकरण व विस्तारीकरण पर विभाग द्वारा अत्यंत संवेदनशीलता दिखाई गई जो कि अब आत्मघाती रूप ले चुकी है तथा कई स्थान पिछले कई वर्षों से सरूणा ,परवाडी, पिलोजी सहित मदमहेश्वर घाटी के जनमानस के लिए दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है । कहा कि मोटर मार्ग पर गरगड धार में भूस्खलन का लगातार खतरा बना रहता है इसके बावजूद संबंधित विभागों द्वारा मार्ग का न तो स्थायी समाधान किया गया और न ही संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए तकनीकी रूप से उपयुक्त योजना बनाई गई। सर्वेक्षण की असफलता और निर्माण कार्य की अधूरी स्थिति न केवल सरकारी धन का दुरुपयोग है, बल्कि जनसुरक्षा के साथ एक क्रूर मज़ाक भी है। उन्होने कहा कि उक्त मोटर मार्ग पर जहां एक ओर भारी वाहनों की आवाजाही इस क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण बनी हुई है, वहीं स्कूली छात्र-छात्राएं और पैदल चलने वाले आम नागरिक रोज़मर्रा की ज़िंदगी को जोखिम में डालने को विवश बने हुए हैं तथा यह स्थान विभाग द्वारा दुर्घटनाओं के लिए आरक्षित” कर दिया गया है । कहा पिलोंजी से धरूढ़ी तक का परंपरागत पैदल मार्ग जो वर्षों से ग्रामीणों की जीवन रेखा रहा है, उसे नष्ट कर दिया गया तथा गिरिया गांव सहित आसपास की बस्तियों की जनभावनाओं की भी उपेक्षा की गयी है । उन्होने मांग करते हुए कहा कि उक्त संवेदनशील स्थल पर सड़क निर्माण को वैज्ञानिक तकनीकी जांच के आधार पर स्पेशल ट्रीटमेंट के साथ अविलंब पूर्ण किया जाना चाहिए तथा स्कूली विद्यार्थियों और आम जनता की सुरक्षा हेतु स्थायी एवं प्रभावी उपाय किए जाएं, पिलोंजी, परवाडी और सरूणा के प्रभावित परिवारों को भूस्खलन और मकानों के खिसकने से बचाने हेतु आपातकालीन कार्यवाही की जाए तथा जनजीवन की रक्षा करना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। यदि समय रहते इस विषय पर प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई तो यह क्षेत्र किसी बड़े हादसे का गवाह बन सकता है, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन – प्रशासन व संबंधित विभागों और अधिकारियों की होगी।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए