ऊखीमठः केदार घाटी के ऊंचाई वाले इलाको सहित हिमालय के आंचल में बसा भूभाग इन दिनों ब्रह्म कमल के पुष्पों से लदक बने हुए है।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

 

                      ऊखीमठः केदार घाटी के ऊंचाई वाले इलाको सहित हिमालय के आंचल में बसा भूभाग इन दिनों ब्रह्म कमल के पुष्पों से लदक बने हुए है। हिमालयी क्षेत्रों के आंचल में बसे सुरम्य मखमली बुग्यालों में ब्रह्म कमल खिलने से वहाँ के प्राकृतिक सौन्दर्य पर चार – चांद लगने शुरू हो गए हैं। हिमालयी क्षेत्रों में ब्रह्म कमल, फेन कमल व सूर्य कमल तीन प्रजाति के कमल पाये जाते है जबकि नील कमल समुद्र में पाया जाता है। पर्यावरणविदों के अनुसार ब्रह्म कमल 14 हजार से लेकर 16 हजार फीट की ऊंचाई पर पाया जाता है जबकि फेन कमल 16 हजार से 18 हजार फीट की ऊंचाई पर पाया जाता है। सूर्य कमल की प्रजाति बहुत दुर्लभ मानी जाती है फेन कमल 18 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फबारी वाले इलाकों में पाया जाता है। ब्रह्म कमल की महिमा का गुणगान शिव महिम्मन स्त्रोत के श्लोक संख्या 19 में किया गया है! भगवान शंकर को ब्रह्म कमल अति प्रिय माना जाता है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग द्वारा केदारनाथ धाम के चारों तरफ ब्रह्म वाटिका के माध्यम से ब्रह्म कमल के संरक्षण व संवर्धन के प्रयास कई वर्षो से किये जा रहे है। श्रावण मास में  भगवान शंकर को ब्रह्म कमल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। केदारनाथ धाम से लगभग 9 किमी दूरी तय करने के बाद वासुकी ताल, रासी – मनणामाई पैदल ट्रैक पर सीला समुद्र का भूभाग, मदमहेश्वर – पाण्डवसेरा – नन्दी कुण्ड तथा बिसुणीताल – देवताओं के घौला क्षेत्र का भूभाग इन दिनों असंख्य ब्रह्म कमल के फूलों से लदक है। ब्रह्म कमल की महिमा का गुणगान शिव महिम्मन स्त्रोत के श्लोक संख्या 19 में विस्तृत से किया गया है। शिव महिम्मन स्त्रोत के श्लोक संख्या 19 के अनुसार एक बार विष्णु भगवान ने भगवान शंकर का हर हजार ब्रह्म कमल से अभिषेक किया तो भगवान विष्णु की परीक्षा लेने के लिए भगवान शंकर ने एक ब्रह्म कमल पुष्प को गायब कर दिया। भगवान शंकर के अभिषेक के दौरान जब एक पुष्प कम पडा़ तो भगवान विष्णु ने अपने दाहिने नेत्र से भगवान शंकर का अभिषेक किया। जब विष्णु ने अपना दाहिने नेत्र से भगवान शंकर का अभिषेक किया तो भगवान शंकर विष्णु की भक्ति से बडे़ प्रसन्न हुए तथा विष्णु को वरदान दिया कि आज से तुम कमल नयन नाम से विश्व विख्यात होगें, उसी दिन से भगवान विष्णु का एक और नाम कमल नयन पडा़। आचार्य विश्व मोहन जमलोकी का कहना है कि जो व्यक्ति श्रावण मास में भगवान शंकर को एक ब्रह्म कमल अर्पित करता है उसे शिवतत्व, शिव ज्ञान तथा शिवलोक की प्राप्ति होती हैै। उन्होंने बताया कि लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई से ब्रह्म कमल को शिवालयों तक लाने के लिए ब्रह्मचार्य, अनुष्ठान का पालन करना पड़ता है तथा नंगे पांव ब्रह्म कमल तोड़ने व शिवालयों तक पहुंचाने की परम्परा युगों पूर्व की है। पण्डित देवानन्द गैरोला का कहना है कि ब्रह्म कमल की महिमा का वर्णन महापुराणों, पुराणों व उप पुराणों में विस्तृत से किया गया है तथा ब्रह्म कमल हिमालयी आंचल में उगने वाला दुर्लभ पुष्प है। मदमहेश्वर धाम के हक – हकूकधारी भगत सिंह पंवार ने बताया कि इन दिनों पाण्डवसेरा – नन्दी कुण्ड के आंचल में असंख्य ब्रह्म कमल खिलने से वहाँ के प्राकृतिक सौन्दर्य स्वर्ग के समान महसूस हो रहा है! नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण का कहना है कि ब्रह्म कमल सहित सुरम्य मखमली बुग्यालो मे उगने वाले अनेक प्रजाति के पुष्पों  के संरक्षण व संवर्धन के लिए निरन्तर प्रयास होने चाहिए तथा ब्रह्म कमल के दोहन पर अंकुश लगना चाहिए। राकेश्वरी मन्दिर समिति कार्यकारी अध्यक्ष मदन भट्ट ने बताया कि भगवती राकेश्वरी के मन्दिर में  दो माह तक चलने वाले पौराणिक जागरों के समापन अवसर पर भगवती राकेश्वरी को ब्रह्म कमल अर्पित करने की परम्परा युुगों पूर्व की है तथा आज भी ग्रामीणों द्वारा परम्परा का निर्वहन किया जा रहा है। भेड़पालक बीरेन्द्र धिरवाण ने बताया कि भेड़पालको के दाती व लाई त्यौहार मेें क्षेत्रपाल को ब्रह्म कमल अर्पित करनी की परम्परा आज भी जीवित है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए