निक्की शर्मा, मुम्बई
एस. एस. सेवा फाउंडेशन द्वारा सुंदरकांड का भव्य आयोजन
एस. एस. सेवा फाउंडेशन द्वारा भायंदर (थाने) में भव्य आयोजन किया गया जिसमें सुंदरकांड पाठ का आयोजन कथा वाचक मुन्नीलाल मौर्या द्वारा मानस प्रेमियों के साथ संपन्न हुआ। ट्रस्टी श्रद्धा तिवारी ने सुंदरकांड को लेकर कहा की यह पाठ हमें हनुमान जी का राम जी के प्रति अटूट भक्ति और निष्ठा को दर्शाता है साथ ही फाउंडेशन के विज्ञापन प्रबंधन विभाग के प्रमुख सतीश पांडे ने कहा सुंदरकांड हमें छुपी हुई शक्तियों का आभास दिलाता है जैसा कि हनुमान जी को कराया गया था। युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं श्रद्धा तिवारी एवं सतीश पांडे जी जो सनातन धर्म के लिए लगातार इस तरह का कार्यक्रम करने की योजना बनाएं हैं और समाज के युवाओं को जोड़ने के साथ जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। समाज को ऐसे ही युवाओं युवा शक्ति की जरूरत है जो सनातन को आगे बढ़कर संस्कार को साथ लेकर चले।सभी के अंदर कुछ न कुछ शक्ति होती है बस आभास कर समझने की जरूरत है। मुन्नीलाल मौर्या जी ने कहा सुंदरकांड हम इंसान को सुनने और करने से कष्ट कम होने लगता है साथ ही आनंद की प्राप्ति होती है। लेखिका निक्की शर्मा ने बताया कि सुंदरकांड का पाठ करने से मन को शांति मिलती है और तनाव कम होता है। प्रोफेसर ममता तिवारी ने कहा रामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ करने से अपने अंदर विश्वास बढ़ता है। अरविंद तिवारी, मृत्युंजय ठाकुर, रामवचन वर्मा, शंकर लाल , बृजेश मौर्या, टीचर तनु लता, यशोमती बृजेश मौर्या सभी भक्तगणों का श्रद्धा तिवारी जी ने सह्रदय धन्यवाद और आभार प्रकट किया।







