ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः सगंध पौधा केंद्र कैप सेलाकुई देहरादून द्वारा सगंध फसलों के कृषिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत पौधों का वितरण किया गया। मंगलवार को विकासखंड ऊखीमठ के ग्राम ऊथिंड एवं दिलमी में निशुल्क पौधे वितरण किए गए। इस दौरान कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल की मौजूदगी में पौधों का निशुल्क वितरण कर कृषिकरण और टिमरू से किसानों के लाभ के बारे में जानकारी दी गई। विधायक नौटियाल ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर ग्रामवासी स्वरोजगार की ओर अग्रसर हो रहे हैं। कहा कि विभिन्न गाँवों में ग्रामवासियों को इस प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम में पौधों के जानकारी देते हुए सगंध पौधा केंद्र सेलाकुई के जिला प्रभारी रुद्रप्रयाग से महेंद्र सिंह ने बताया टिमरू एक बहू वर्षीय पौधा है और टिमरू के बीच से इत्र एवं उसके पौधे से कहीं महत्वपूर्ण प्रयोग किए जाते हैं जिसमें दंत मंजन खाने में स्वाद के लिए इसके बीज का उपयोग किया जाता है जिससे किसानों को जंगली जानवरों से नुकसान भी नहीं होगा और अतिरिक्त आमदनी भी बढ़ेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम में सरोप सिंह सेमवाल, मधु देवी, माया देवी, प्रीति देवी, शंभू प्रसाद, राजकुमार नौटियाल, लक्ष्मी देवी, मुन्नी देवी, सरोजनी देवी आदि उपस्थित रहे।








