ऊखीमठः द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली में मोरखंडा नदी पर बने लकड़ी के अस्थायी पुल के नीचे बने सुरक्षा दीवालों के नदी के तेज धाराओं  में समाने से पुल खतरे की जद में आने से अस्थाई पुल पर आवाजाही पूर्णतया बाधित हो गयी है

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

               ऊखीमठः द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली में मोरखंडा नदी पर बने लकड़ी के अस्थायी पुल के नीचे बने सुरक्षा दीवालों के नदी के तेज धाराओं  में समाने से पुल खतरे की जद में आने से अस्थाई पुल पर आवाजाही पूर्णतया बाधित हो गयी है तथा ग्रामीणों व तीर्थ यात्रियों को ट्राली के सहारे मोरखडा नदी में आर – पार करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा ट्राली के संचालन पर किसी भी व्यक्ति को तैनात न किये जाने से ग्रामीणों व तीर्थ यात्रियों को एक दूसरे के सहारे आर -पार करना पड़ रहा है, आने वाले दिनों में यदि मोरखंडा नदी के जल स्तर में और अधिक वृद्धि होती है तथा लकड़ी का अस्थायी पुल मोरखंडा नदी की तेज धाराओं में समाने से ग्रामीण व तीर्थ यात्रियों की आवाजाही का साधन मात्र ट्राली रह जायेगी जिससे ग्रामीणों व तीर्थ यात्रियों की मुश्किले बढ़ सकती है। वर्ष 2023 में आपदा की भेंट चढ़े लोहे के गार्डर पुल की डी पी आर शासन की आलमारियों में कैद रहने से ग्रामीणो में शासन – प्रशासन व लोक निर्माण विभाग के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। बता दे कि 14 अगस्त 2023 को ब्रह्म बेला पर मोरखंडा नदी का वेग उफान में आने के कारण मोरखंडा नदी पर 70 के दशक में बना लोहे का पुल मोरखंडा नदी की तेज धाराओं में समा गया था। तब मदमहेश्वर धाम में फंसे तीन सौ से अधिक तीर्थ यात्रियों का हेलीकॉप्टर से रेक्स्यू कर सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाया गया था विगत वर्ष भी 26 जुलाई को मोरखंडा नदी पर बना लकड़ी के अस्थाई पुल के भी नदी की तेज धाराओं में समाने से 105 तीर्थ यात्रियों का हेलीकॉप्टर से सेस्क्यू किया गया था लोक निर्माण विभाग व ग्रामीणों की मदद से लकड़ी के अस्थाई पुल से आवाजाही सुचारू की गयी थी मंगलवार को हिमालयी क्षेत्रो में भारी बारिश के कारण मोरखडा नदी का वेग उफान मेें आने के कारण लकड़ी के अस्थाई पुल की सुरक्षा दिवाले क्षतिग्रस्त होने से पुल खतरे की जद में आ गया है। निवर्तमान प्रधान बीर सिंह पंवार ने बताया कि हिमालयी क्षेत्रो में निरन्तर बारिश होने से मोरखडा नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है तथा लकड़ी का अस्थाई पुल कभी भी नदी की धाराओं मेें समा सकता है। बनातोली के व्यापारी बीरबल सिंह बिष्ट ने बताया कि यदि लोक निर्माण विभाग द्वारा ट्राली के संचालन के लिए दोनो तरफ कर्मचारियो की तैनाती की जाती है तो ग्रामीणों व तीर्थ यात्रियों को ट्राली से आवाजाही करने में सुंविधा मिलेगी। ट्राली से मोरखडा नदी को पार करने के बाद गौण्डार गाँव पहुंचे हरिद्वार निवासी सौरभ अग्रवाल व दिल्ली निवासी मयक ने बताया कि ट्राली का सफर बहुत हो डरावना है। निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा का कहना है एक तरफ प्रदेश सरकार सीमान्त गांवों के चहुंमुखी विकास का ढिंढोरा पीट रही है वहीं बनातोली में पुल निर्माण की डी पी आर शासन की फाइलो में कैद रहने पर प्रदेश सरकार की उदासीनता साफ छलक रही। वहीं  दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शासन से पुल की डी पी आर की स्वीकृति मिलते ही पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए