संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार।
चमत्कारिक स्वरूप में आस्था का केंद्र बना चालर माता धाम
12 महीने ही बहती है जलधारा चालर माता धाम पर ….
बाबा भूतेश्वर महादेव के साथ चालर माता का भी आशीर्वाद ले रहे हैं श्रद्धालु
ग्राउंड जीरो से संवाददाता गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट
कानड़ : एक और बाबा भूतेश्वर महादेव का अद्भुत स्थल वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो नगर से महज डेढ़ किलोमीटर दूर शिव पहाड़ी के दूसरे छोर पर तलहटी में स्थित चालर माता का स्थान आज श्रद्धा रहस्य और चमत्कार का अद्भुत संगम बन चुका है।
कभी गुमनाम रहा यहां स्थान अब लोगों की आस्था का केंद्र बन गया है सावन माह में यहां श्रद्धालुओं का बड़ी संख्या में चादर माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं वही माता के दरबार में रामायण पाठ और भजन संध्याओं की गूंज चारों तरफ पहाड़ियों गुंज रही है।
तेज गर्मी में इस स्थान की सबसे बड़ी विशेषता है कि गर्मियों की भीषण तपन में भी यहां जलधारा बहती रहती है मानो चादर माता स्वयं अपने भक्तों के प्यासे मन को शांत करती है।
कहीं बार माता रानी के दर्शन करना है श्रद्धालुओं को इस देवी स्थान पर नाग नागिन का जोड़ा भी दिखाई देता है जो इस स्थान की दिव्यता और अधिक रहस्यमई बना देता है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन घटित एक घटना में स्थान को चमत्कारिक बना दिया है।
वहीं माता रानी के भक्तों ने नगर के ही इंदर सिंह गोपाल राठौर भोला कुंभकार रमेश विश्वकर्मा और किशन भिलाला प्रीतम शर्मा इन माता रानी के भक्तों द्वारा जब निर्माण कार्य किया जा रहा था जब वह।
पास ही की पहाड़ी से कुछ पत्थर ले जा रहे थे तब उनमें से एक पत्थर जिस पर भगवान गणेश जी की आकृति उकेरी हुई थी जो ना किसी ने बनाई बल्कि उसी स्थान पर दिखाई दी कार्य करने वालों ने इस स्थान पर गणेश जी की स्थापना कर दी इसके बाद इस स्थान का स्वरूप एक चमत्कारिक धार्मिक स्थल के स्वरूप में उभर आया जो श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र बन चुका एक तरफ बाबा भूतेश्वर महादेव का मंदिर और दूसरी तरफ चालर माता का धाम बन गया।
आज तक का केंद्र बना चालर माता धाम अब यहां स्थान चालर माता धाम के नाम से जाने लगा है हर सोमवार और सावन माह में यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है स्थानीय लोगों द्वारा बताया जाता है कि यहां मां चालर माता से की गई प्रार्थना कभी खाली नहीं जाती जलधारा को माता का आशीर्वाद माना जाता है बड़ी संख्या में मां चालर माता के दर्शन करने के लिए लोग आते हैं।







