संवाददाता कानडः गोवर्धन कुम्भकार।
कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम दिनभर चला वर्षा का दौर वातावरण में घूली ठंडक।
कानड़ः दो दिनों से जारी रिमझिम बारिश मंगलवार को भी दिनभर होती रही मंगलवार को दिनभर वर्षा का दौर जारी रहा। कभी झमाझम तो कभी रिमझिम तो कभी हल्की वर्षा होती रही। इस वर्षा से वातावरण में ठंडक ‘घुल गईं। दो दिनों से तो रुक रुक कर हल्की बारिश हो रही थी लेकिन मंगलवार को सुबह से ही नगर सहित क्षेत्र में वर्षा का ‘दौर प्रारम्भ हो गया था। यह वर्षा कभी झमाझम तो कभी रिमझिम वर्षा के रूप में होती रहीं। कुछ समय के लिए तेज वर्षां भी दर्ज की गई। कुछ कुछ समय के लिए वर्षा का यह दौर थमा लेकिन बूंदा बांदी होती रही। सुबह से हो रही वर्षां से जहाँ मौसम में ठंडक घुल गई वही बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
लेकिन इस बारिश से नगर सहित आसपास के छोटे बड़े नाले खाल नदी आदि अभी तक पुर नहीं आए।







