ऊखीमठः गुरूवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद स्पष्ट हो गया है कि जनता जनार्दन ने आधे दर्जन से अधिक निवर्तमान ग्राम पंचायतों  प्रधानों या फिर उनकी पत्नियों को करारी हार देकर घर बैठने पर मजबूर कर दिया है।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

ऊखीमठः गुरूवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद स्पष्ट हो गया है कि जनता जनार्दन ने आधे दर्जन से अधिक निवर्तमान ग्राम पंचायतों  प्रधानों या फिर उनकी पत्नियों को करारी हार देकर घर बैठने पर मजबूर कर दिया है। पांच वर्षो से लेकर पन्द्रह वर्षो तक ग्राम पंचायतो में शासन करने के बाद निवर्तमान प्रधान जनता के दिलो में जगह बनाने में क्यों असमर्थ रहे यह एक पहेली बनी हुई है। मतगणना परिणामों पर गौर करे तो कुछ प्रधान तीसरी व चौथे बार जीत हासिल करने में समर्थ रहे जबकि कुछ नव निर्वाचित प्रधानों ने जनता की लोकप्रियता हासिल कर मामूली वोटो से जीत दर्ज कर जन सेवा करने का मन बनाया है। बता दे कि पूरे विकासखंड मे 66 ग्राम पंचायतो मेें से 12 पंचायत के प्रधान पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुए थे तथा 54 ग्राम पंचायतों  में 136 प्रत्याशी चुनाव समर में थे। मतगणना आकड़ों के अनुसार उषाडा के निवर्तमान प्रधान कुवर सिंह बजवाल, पठाली गुड्डी देवी, किमाणा के निवर्तमान प्रधान सन्दीप पुष्वाण की पत्नी मनोरमा देवी, बुरूवा सरोज भट्ट के पति योगेन्द्र भट्ट, रासी कुन्ती नेगी, व्यूखी सुदर्शन राणा, चिलौण्ड मोहन सिंह राणा तथा चौमासी मुलायम सिंह तिन्दोरी पांच वर्षो के कार्यकाल के बाद भी जनता के दिलों में जगह बनाने में असमर्थ रहे तथा उन्हेें करारी हार का सामना करना पड़ा। तुंगनाथ घाटी की ग्राम पंचायत उषाडा निवासी व विगत कई वर्षो से सामाजिक गतिविधियो में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रतिपाल बजवाल मात्र एक वोट से विजय घोषित हुए जबकि मदमहेश्वर घाटी बुरूवा निवासी, राकेश्वरी मन्दिर समिति कार्यकारी अध्यक्ष तथा मदमहेश्वर घाटी विकास मंच के पूर्व अध्यक्ष मदन भट्ट वर्ष 2014 के चुनाव में मात्र 7 वोटों से हार गये थे मगर इस चुनाव मेें उन्हें 66 वोटों से जीत हासिल हुई। ग्राम पंचायत त्यूडी के सुभाष रावत को दूसरी बार प्रधान बनने का अवसर मिला है जबकि कुछ निवर्तमान प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में अपना भाग्य आजमा रहे थे मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

एक बार पत्नी व तीसरी बार स्वयं बने प्रधान। ऊखीमठः कालीमठ घाटी की ग्राम पंचायत जाल मल्ला निवासी व नवनिर्वाचित प्रधान त्रिलोक रावत को तीसरी बार जन सेवा करने का सौभाग्य मिला है। वर्ष 2008 मे त्रिलोक रावत प्रधान पद पर आसीन रहे तथा वर्ष 2014 में उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी प्रधान बनी तथा वर्ष 2019 व 2025 मेें भी त्रिलोक रावत को प्रधान पद की बागडोर मिली। वहीं दूसरी ओर मदमहेश्वर घाटी की ग्राम प्रधान गडगू के नवनिर्वाचित प्रधान सरिता देवी व उनके पति बिक्रम सिंह नेगी को तीसरी बार सदन मेें जाने का सौभाग्य मिला। वर्ष 2014 मे सरिता देवी प्रधान बनी तथा वर्ष 2019 में उनके पति बिक्रम सिंह नेगी को गांव की बागडोर सम्भालने का अवसर मिला इस बार फिर सरिता देवी प्रधान बनकर सदन पहुंची।  

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए